नारनौंद: विवाहिता की मौत मामले में देवर सहित तीन पर मामला दर्ज
विवाहिता ने आत्महत्या नहीं हत्या हुई, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
नारनौंद : उपमंडल के गांव राखी खास में दहेज के लिए विवाहिता का गला घोंटकर उसकी हत्या करने का मायका पक्ष के लोगों द्वारा ससुराल पक्ष पर लगाया है। विवाहिता 23 वर्षीय सुशीला की मौत 28 नवंबर को हुई थी और तब पुलिस ने मामले को इतफाकिया घटना मानकर कार्यवाही की थी। अब उसकी हत्या का आरोप पति मनदीप, देवर राहुल व सास पूनम पर है। सुशीला ने मौत से पहले अपनी अनपढ़ मां अंग्रेजो के फोन पर एक मैसेज भेजा था जिससे खुलासा हुआ है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई थी। मैसेज के सामने आने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304बी व 34 के तहत केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस पर भी आरोप हैं कि पुलिस ने सफेद कागज पर परिजनों के हस्ताक्षर करवाए गए थे।
जींद जिले के दनौदा खुर्द निवासी अंग्रेजों देवी ने बताया कि वह अनपढ़ है और पति आजाद सिंह की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी बेटी सुशीला की शादी 19 जून 2018 को राखी खास निवासी मनदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सुशीला को ससुरालजन अक्सर दहेज के लिए परेशान किया जाता था। इस बात को लेकर कई बार उनमें पंचायत भी हो चुकी थी। महिला के अनुसार सुशीला के ससुराल वाले उनसे बाइक व सोने की चेन की मांग कर रहे थे। 28 नवंबर की रात को सुशीला ने फोन करके बताया कि वह सुबह अपने मायके आ रही है। अगले दिन सुबह उनके पास सुशीला के ससुराल से फोन आया कि रात को सुशीला की मौत हो गई है। अगले दिन सुशीला के चाचा व मामा ने इस बारे में पुलिस को शिकायत देकर हांसी के अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा दिया। अंग्रेजो देवी का आरोप है कि पुलिस ने उनसे सफेद कागजों पर अंगूठे के निशान लगवा लिए व अन्य लोगों के साइन भी करवा लिए थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks