स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Narwa- महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल जाते समय हुआ एक्सिडेंट, दो लोगों की मौत

 महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल जाते समय हुआ एक्सिडेंट, दो लोगों की मौत



नरवाना - तहलका न्यूज

   जींद पटियाला मार्ग पर दो गाड़ियों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसके कारण गाड़ी में सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि डिलीवरी के लिए अस्पताल ले जाई जा रही महिला सहित तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

  प्राप्त जानकारी के अनुसार नरवाना के गांव गुरथली निवासी 

 गुरदान अपनी बहन बिंद्रो को बीती रात डिलीवरी के लिए  बलकार की गाड़ी में सवार होकर नरवाना के निजी अस्पताल जा रहे थे। गाड़ी में गुरदान की बहन पूजा तथा चचेरी बहन मलकियत कौर भी साथ में थी। जब वे पुराना बस अड्डा के निकट पहुंचे तो पंजाब की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी। जिसमें गुरदान गाड़ी चालक बलकार की मौत हो गई। जबकि गर्भवती बिंद्रो उसकी बहन पूजा और मलकीयत कौर गंभीर रूप से घायल हो गए।  गंभीर रूप से घायल हुई तीनों महिलाओं को हिसार रेफर किया गया है। वहीं दूसरी गाड़ी सवारों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। हादसे की सूचना मिलते ही नरवाना सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |