Delhi- हरियाणा पंजाब के किसानों ने बैठक कर आंदोलन करने व घर जाने पर किया मंथन
संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक चार दिसंबर को
दिल्ली - तहलका न्यूज
पंजाब के किसान संगठनों द्वारा घर वापसी की सूचनाएं मिलने के बाद किसानों में असमंजस की स्थिति देखी जा रही है। हर कोई मीडिया पर भरोसा ना करके अपने अपने पहचान वालों से संपर्क साध इस बारे में जानकारी ले रहे हैं। इसी को लेकर बुधवार को पंजाब हरियाणा के किसान संगठनों की अलग अलग बैठक हुई।
पंजाब के कुछ किसान संगठनों ने कृषि कानून रद्द करने के बाद घर वापसी की खबरें अखबारों में प्रकाशित हुई थी। जिसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक 1 दिसंबर को बुलाई गई थी। लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक तो नहीं हुई। परंतु पंजाब हरियाणा के किसान संगठनों ने अलग अलग बैठक की और अपने अपने संगठन से जुड़े हुए किसानों के साथ मंथन किया। जिसमें अधिकतर किसानों ने एक सुर में कहा कि जब तक किसानों की सभी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक किसान घर वापसी नहीं करेंगे।
किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि सभी किसान एक जुट हैं और सभी मांगे पूरी होने पर ही घर लोटेंगे।
चढ़ूनी ने अलग टेंट में की बैठक, एमएसपी के बिना नहीं जाएंगे घर। केंद्र ने पांच नाम मांगे, मोर्चा ने अभी नाम तय नहीं किए, 4 दिसंबर की बैठक में ये नाम तय किए जाएंगे। इस बैठक में भी कहा गया कि सरकार किासनों पर दर्ज केस वापस ले, शहीद के आश्रितों को मुआवजा मिले और जो अन्य मांगें है वो भी पूरी की जाएं।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks