Narnaund - किसानों पर दर्ज मुकदमे वापिस ले सरकार -वेद प्रकाश बेनीवाल
किसानों पर दर्ज मुकदमे वापिस ले सरकार -वेद प्रकाश बेनीवाल
नारनौंद : किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे सरकार तुरंत वापस लेकर किसानों को राहत देने का काम करे। वही आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसान परिवारों को भी नौकरी व मुआवजा देकर उनका दर्द बांटने का काम करे। उक्त शब्द आम आदमी पार्टी के हल्का प्रधान वेदप्रकाश बेनीवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश के अन्नदाता पर लगातार अत्याचार करती रही है। जिसका खामियाजा आने वाले समय में उनको भुगतना पड़ेगा। लगातार एक साल तक सरकार ने किसानों की अनदेखी की जिसके परिणामस्वरूप 700 से ज्यादा किसानों ने अपनी शहादत दी। जिसके बाद सरकार को झुकना पड़ा। अब राज्य व केंद्र सरकार बिना किसी देरी के किसानों को राहत देते हुए एमएसपी पर कानून बनाए, किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे रद्द किए जाए, किसान आंदोलन में शहीद हुए किसान परिवारों को नौकरी व मुआवजा सहित किसानों की अन्य मांगों को पूरा कर करना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks