मानवता भलाई के कार्य करके समाज को दिया प्रेरणात्मक संदेश
मानवता भलाई के कार्य करके याद किया परम पिता शाह सतनाम जी की पुण्यतिथि माह:
▶️ मानवता भलाई के कार्य करके समाज को प्रेरणात्मक संदेश।
▶️ जींद के विधायक कृष्णा मिड्ढा के भाई श्री राजन जी ने शिरकत कर संगत का हौंसला बढ़ाया।
▶️ हजारों की संख्या में संगत ने नामचर्चा में भाग लिया।
▶️ यातायात के साधनों की व्यापक व्यवस्था काबिले तारीफ़ रही।
इंसानियत की निस्वर्थ सेवा का लक्ष्य लेकर समाज में बदलाव लाने का अनथक प्रयास कर रहे हैं डेरा सच्चा सौदा के अनुयाई। इसी क्रम में ब्लॉक जींद के रेलवे बारात घर, रेलवे जंक्शन, जींद में नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमे हजारों की तादाद में संगत ने अपनी हाज़िरी लगवाई और परम पिता परमात्मा को याद किया।
साध संगत द्वारा नामचर्चा में ईश्वर की बंदगी के साथ साथ मानवता भलाई के कार्य किए, जिसकी प्रेरणा डेरा सच्चा सौदा के गुरू संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा दी गई है। साध संगत द्वारा पूज्य गुरू जी की प्रेरणा से 135 मानवता भलाई के कार्य निरन्तर किए जाते हैं जिनमें रक्तदान, शरीर दान, नेत्रदान, जरूरतमंद परिवारों की मदद करना, गरीब लड़की की शादी में सहयोग, वेश्याओं को शुभ देवी जैसा पवित्र नाम देकर उनका विवाह करवाना इत्यादि कार्य हैं । जो संगत द्वारा समय समय पर किए जाते हैं। आज संपन्न हुई नामचर्चा में डेरा सच्चा सौदा की संगत द्वारा 135 मानवता भलाई के कार्यों में से एक जोकि अति जरूरतमंद लोगों को सर्दियों के गर्म वस्त्र देना है। प्रमुख रहा जिसमे संगत द्वारा 165 अति जरूरतमंद परिवारों को गर्म कंबल, जर्सी, जुराब, गर्म टोपी और जूते दिए गए।
इस मौके पर साध संगत से मुखातिब होते हुए डॉ राजन चिलाना ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा जो समाज की भलाई के कार्य करके अति जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही है वो काबिले तारीफ़ है। और विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा की तरफ से संस्था को आश्वाशन दे रहे हैं कि समाज सेवा के कार्य में हर तरह से संगत के साथ खड़े हैं। इस अवसर पर आई हुई संगत के लिए लंगर भोजन की व्यवस्था भी की गई थी और यातायात के साधनों को तरतीब से लगाने का शानदार कार्य किया गया था।
इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा की तरफ से 45 मैंबर कमेटी के सदस्यों द्वारा संगत को पूज्य गुरू जी के प्रति दृढ़ विश्वास रखते हुए 135 मानवता भलाई के कार्य निरन्तर करते रहने के लिए प्रण किया। 15 मैंबर जिम्मेवार अशोक लोहट इन्सां ने जानकारी देते हुए बताया कि दिसंबर का महीना डेरा सच्चा सौदा के दूसरे पातशाही शाह सतनाम जी महाराज का पुण्यतिथि माह है और गुरू जी की याद में ही आज ये मानवता भलाई का कार्य किया गया है। जिसमे जरूरतमंद लोगों को सर्दियों के लिए गर्म वस्त्र वितरित किए गए हैं। इसके साथ ही 45 मैंबर राजेश इन्सां ने जानकारी दी कि शाह मस्ताना जी की याद में ही हर साल 13, 14, 15 दिसंबर को डेरा सच्चा सौदा सिरसा में मेगा आई कैंप लगाया जाता है जिसमें गरीब लोगों का ईलाज मुफ़्त में किया जाता है और ऑपरेशन करके दवाई भी मुफ्त में वितरित की जाती है। 45 मैंबर कमेटी में राजेश इन्सां, रमेश वर्मा इन्सां उचाना, ओमपति इन्सां नरवाना आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
-----------------------------------------------
1)
डेरा सच्चा सौदा, सिर्फ आज नहीं बल्कि जब से मैं देख रहा हूं ये संस्था लगातार समाज की भलाई के कार्य कर रही है जोकि बेइंतहा है। मैं गुरू जी का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं कि गुरू जी की प्रेरणा से सैकड़ों मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। आज जो कार्य किया गया है ये लगातार चलने वाले कार्य है और जिन अति जरूरतमंद लोगों की आज मदद की गई है उन्हें वास्तव में मदद की जरूरत थी। मैं विधायक कृष्ण मिड्ढा और मेरी तरफ से प्रबंधक कमेटी और सारी संगत का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। डेरा सच्चा सौदा संस्था द्वारा किए गए मानवता भलाई के कार्य से समाज को संदेश दिया है कि जो बात हमें हमारे माता पिता द्वारा बताई गई है कि गरीबों की सेवा करो, गरीबों की मदद करो वो कार्य ये संस्था बढ़ चढ़कर कर रही है।
डॉ राजन चिलाना
(जींद विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा के भाई)
-----------------------------------------------
2)
डेरा सच्चा सौदा की संगत द्वारा लगातार 135 मानवता भलाई के कार्य किए जाते है जिसकी प्रेरणा पूज्य गुरू संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से मिली है और आज भी पूज्य गुरू जी की पावन प्रेरणा पर चलते हुए संगत द्वारा अति जरूरतमंद परिवारों को सर्दियों के लिए गर्म कपड़े वितरित करने का नेक कार्य किया गया है।





कोई टिप्पणी नहीं
Thanks