स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

महावीरा क्वॉलिटी स्कूल- क्रिसमस डे पर खेल प्रतियोगिता में वंश ने 100 मीटर दौड़ में रहा प्रथम

 महावीरा क्वॉलिटी स्कूल,अलेवा (जींद) में क्रिसमस डे बडी धूमधाम से मनाया,इस अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । दुसरी कक्षा के वंश ने  100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाया ।



अलेवा/ संवाददाता- पवन डाहौला

            महावीरा क्वॉलिटी स्कूल,अलेवा (जींद)में क्रिसमस डे बडी धूमधाम से मनाया, इस अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसीपल महावीर नैन ने की तथा कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूल निर्देशक रेखा अहलावत व वजीर दलाल ने शिरकत की । इस अवसर पर सैंटा क्लॉज ने स्कूल में पहुंच कर बच्चों को आशीर्वाद दिया व टोफियां, चाकलेट व अन्य मिठाईयां बांटी। इस अवसर पर स्कूल में खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। बच्चों ने कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, लेमन रेस,मटकी दौड़ ,100 मीटर दौड़ तथा 200मीटर दौड़ में लड़के व लड़कियों ने खेल सपर्धा में भाग लिया। 


             100 मीटर दौड़ में कक्षा दुसरी का वंश व कक्षा तीसरी का दीपांशु प्रथम स्थान पर, 200 मीटर दौड़ में छट्टी कक्षा की दीपिका (लड़की) व अंशु (लड़का) प्रथम स्थान पर, नींबू दौड़ में अंजली व पूर्विका प्रथम स्थान , ऊंची कूद में कक्षा 7वीं से जतिन प्रथम स्थान पर, लंबी कूद में  कक्षा 7 वीं से खुशी, मटकी रेस में कक्षा 8वीं से नेहा  तथा कबड्डी में अंडर 16 की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।



         खेल कूद प्रतियोगिता को संपन्न करवाने में पूजा शर्मा की अहम भूमिका रही । प्रथम, द्वितीय स्थान निकालने में शर्मिला मैडम व मुकेश मैडम ने जज की भूमिका निभाई। प्रिंसीपल महावीर नैन ने इस अवसर पर कहा कि  हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए, सभी धर्मों के लोग आपस में भेदभाव भूलकर आपस में मिल कर रहना चाहिए।

                एक दूसरे की समय समय पर हमें  सहायता करते रहना चाहिए ,इससे देश की उन्नति में सहयोग मिलता । उन्होंने  कहा कि स्कूली स्तर पर समय समय के अनुसार स्कूल में खेल कूद प्रतियोगिता इत्यादि करवाई जाती है । इससे बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहता है तथा उनके आत्मविश्वास व प्रतिस्पर्धा में वृद्धि होती है।  इस अवसर पर स्कूल चैयरमैन मोहन परुथी, जगबीर नैन,  सतपाल चहल, कृष्ण चहल, पाले राम, श्री भगवान,  सुशीला, आशु शर्मा,  संतोष,  मंजीत, अंजु तथा  सभी अध्यापकगण व बच्चे मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |