स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hisar News- आंदोलन खत्म करने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा करेगा ये काम

 15 तारीख को 58 गांव के प्रतिनिधियों की मीटिंग की जाएगी 15 तारीख तक टोल रहेगा फ्री

                                     बाडोपट्टी टोल कमेटी पर 354 वें दिन भी टोल कमेटी की मीटिंग

ऐसी बेरिकेटिंग कहीं पर भी नहीं देखी होगी

Please Subscribe, Share & Like

सिंधु बार्डर की ताजा विडियो देखने के लिए इस लाईन पर क्लिक करें


हिसार - सुनील कोहाड़

      किसान आंदोलन स्थगित करके अपने अपने घरों को लौट रहे हैं। बाडोपट्टी टोल जब तक फ्री रहेगा। जब तक एक एक आंदोलनकारी किसान बार्डरों से अपने घर नहीं पहुंच जाता। संयुक्त किसान मोर्चा बाडोपट्टी टोल कमेटी ने फैसला लिया है।



कमेटी ने फैसला लिया है कि भविष्य में संयुक्त किसान मोर्चा बना रहेगा और समाज में फैले जात पात, धर्म के जहर को धो कर छत्तीस बिरादरी के मजबूत भाईचारे को अटूट रखने के उद्देश्य से काम करता रहेगा। ताकि कोई भी राजनेता उनके भाईचारे में दरार ना डाल पाए।



बाडोपट्टी टोल कमेटी पर 354 वें दिन भी टोल कमेटी की मीटिंग हुई 15 तारीख को 58 गांव के प्रतिनिधियों की मीटिंग की जाएगी 15 तारीख तक टोल रहेगा फ्री। आज की अध्यक्षता बलजीत सिहाग पंघाल की और संचालन सरदानन्द राजली ने किया।


संयुक्त किसान मोर्चा बाडोपट्टी टोल कमेटी के किसान नेता बलजीत सिहाग ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने आह्वान किया कि जबतक हमारी सभी जत्थेबंदिया दिल्ली से नहीं आ जाती तब तक टोल फ्री रहेगा। किसान आन्दोलन किसान मजदूर की एकता की जीत हुई है। संयुक्त किसान मोर्चा बाडोपट्टी टोल पर 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे 58 गांव के प्रतिनिधियों की मीटिंग की जाएगी 15 तारीख तक टोल रहेगा फ्री।

इस मीटिंग में महत्वपूर्ण फैसला लिया जाएगा आने वाले समय में संयुक्त किसान मोर्चा बाडोपट्टी टोल कमेटी सामाजिक गतिविधियां करती रहेगी।आने वाले समय में यह कमेटी ज्यों की त्यों बनी रहेगी।कमेटी सामाजिक कार्य करती रहेगी।यह भाईचारा कायम करने और सामाजिक विषयों पर काम करती रहेगी।

आज ट्रक एसोसिएशन हिसार ने टोल कमेटी को आर्थिक सहयोग किया इसमें प्रधान सुरेश न्याना, चैयरमेन लक्ष्मी नारायण, मीडिया प्रभारी कुलदीप सिहाग, सैक्रेटरी रमेश बूरा, प्रवीन दहिया, रत्न लाल गोयल,राजड़ा, प्रेमा चहल राजली, रायसिंह चाहार, महासिंह सिंधु, नरेश भ्याण, धोला जेवरा, कोषाध्यक्ष कुलदीप भ्याण, सतबीर बलोदा,सरदानन्द राजली, रीमन नैन खेदड़,राजू भगत सरसौद, अंकित रेड्डू ओमप्रकाश,सुधन जेवरा,रायसिंह आदि शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |