गांव व समाज को पहनाए सुरक्षा कवच: SDM डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत
कोरोना वैक्सीननेशन प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए SDM ने किया सुल्तानपुर गांव का दौरा
कहा वैक्सीनेशन टीमें डोर टू डोर जाकर करें टीकाकरण
हांसी, 21 दिसंबर।
एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत ने मंगलवार को सुल्तानपुर गांव का दौरा किया और विद्यार्थियों व ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कहा कि अपने परिवार ,गांव व समाज को कोरोना महामारी से सुरक्षित रखने के लिए बाकी बचे लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें और स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर टू डोर जाकर शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण करना सुनिश्चित करें।
अहलावत ने कहा कि कोरोना महामारी को हराने के लिए प्रशासन द्वारा सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन इसमें पूर्ण सफलता हासिल करने के लिए हर व्यक्ति का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहां की सुल्तानपुर गांव में अभी तक 60% लोगों ने टीकाकरण करवाया है जो काफी कम है। बाकी बचे लोगों का टीकाकरण करवाने के लिए उन्हें प्रेरित करें ताकि पूरा गांव कोरोना महामारी से सुरक्षित रह सके। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अगर परिवार में कोई व्यक्ति बगैर टीकाकरण रह गया है तो उसे टीकाकरण के फायदे बारे जागरूक कर टीकाकरण के लिए अवश्य प्रेरित करें।
बॉक्स
एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत के निर्देशानुसार गांव की राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में वैक्सीनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया । कैंप में लगभग एक सौ लोगों ने टीकाकरण भी करवाया । इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों को त्वरित आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कांता देवी, मेडिकल ऑफिसर डॉ राहुल जांगड़ा, स्कूल की प्रिंसिपल सुमन लता, एबीआरसी सुनील कुमार, बीआरपी सोहन आर्यन, पूनम रानी, एलएचवी सुषमा, एमपीएचडब्ल्यू ललिता रानी ,संजय यादव, सातवास के प्रधान बलवान सिंह मलिक, अभ्हेराम ,वीरेंद्र मलिक बीएलओ नरेंद्र मलिक एवं गांव के मौजिज व्यक्ति मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks