स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

विनोद मिरका पीड़ित परिवार को जल्द दे सरकार न्याय

 विनोद मिरका पीड़ित परिवार को जल्द दे सरकार न्याय

                                    मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए भीम आर्मी के सदस्य।

  नारनौंद :

                उपमंडल कार्यालय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम भीम आर्मी व संविधान बचाओ मोर्चा के सदस्यों ने एक ज्ञापन भेजा।  भीम आर्मी के हल्का अध्यक्ष गोपाल मोठ व कृष्ण माजरा ने कहा जल्द से जल्द मिरका पीड़ित परिवारों को सरकार न्याय दे उनकी मदद करें। संविधान बचाओ मोर्चा के प्रवक्ता कृष्ण माजरा ने कहा यदि पीड़ित परिवार को जल्दी न्याय नहीं मिलता तो पूरा बहुजन समाज एक जन आंदोलन करने पर मजबूर होगा वह साथ ही माजरा ने कहा की जब से हरियाणा में भाजपा सरकार आई है तब से दलितों पर अन्याय अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं ।और ज्ञापन के माध्यम से पीड़ित  परिवार को न्याय देने की मांग की गई व इस मौके पर पवन कुमार जिला सचिव ने कहा मृतक विनोद मिरका के पीड़ित परिवार को कम से कम 50 लाख मुआवजा व उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी व घायलों को 25-25 लाख मुआवजा व उनकी सुरक्षा की मांग की गई और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की गई इस मौके पर गोविंद वाल्मीकि मोठ,विक्रम पेटवाड़, पवन कुमार, अजय कुमार, कुलदीप, राजेश,सुधीर, रामधन, सतीश चेयरमैन, सीता राम भारतीय,रामअवतार, अनिल,प्रदीप,पवन, आदि मौजूद रहे



बॉक्स
                मिरकां गांव के विनोद मर्डर केस में पुलिस ने एक और आरोपी काे गिरफ्तार किया है। छठा आरोपी नाबालिग है, जिसे जेजे बोर्ड के सामने पेश किया है। इसके अलावा तीन दिन का रिमांड खत्म होने विजय व भागीरथ को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। आठवें दिन मृतक के परिजनों व न्याय संघर्ष समिति का सिविल अस्पताल में धरना-प्रदर्शन जारी रहा । समिति के सदस्य मनोज अठवाल ने बताया कि मुआवाजा, नौकरी व शस्त्र लाइसेंस की मांग अभी तक पूरी नहीं हुई है । पीड़ित परिवार को एससी-एसटी एक्ट के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि ही मिल पाई है। इन मांगों को पूरा करने के लिए लगातार सात दिन से आवाज उठा रहे हैं, लेकिन प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है ।  एसडीएम  कहा कि मृतक के परिवार को 50 लाख व घायलों को 25-25 लाख मुआवजा व नौकरियां देने की पावर हमारे पास नहीं है । ये सरकार के स्तर का मामला है। इसके अलावा शस्त्र लाइसेंस भी घायलों या गवाहों को मिल सकता है । लगातार न्याय में देरी से हमारे सब्र का बांध भी टूट रहा है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |