स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बास पुलिस स्टेशन हवन यज्ञ करके नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया

 पुराने व लंबित मामलों का 30 दिन के अंदर  अन्दर  निपटान करें कोई भी दरखास्त व  मुकदमा लंबित न  रहे - पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका  गहलोत


 

                         बास के नए थाने की बिल्डिंग में बातचीत करती हुई पुलिस अधीक्षक नीतिका गहलोत।

               नारनौंद : पिछले काफी महीनों से बास में नए पुलिस थाने की बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई थी। मंगलवार को हवन यज्ञ करके पुलिस थाना नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया। इस मौके पर हांसी की पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत भी पहुंची और उन्होंने हवन यज्ञ में आहुति डालते हुए यह भी संदेश दिया कि सभी पुलिसकर्मी पूरी ईमानदारी के साथ काम करके जनता की सेवा करने का काम करें। पुलिस स्टेशन के प्रांगण में दो त्रिवेणी भी लगाई। 
पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने ग्रामीणों की जन समस्या सुनकर तुरंत प्रभाव से उनका समाधान किया और बताया कि थाने की नई बिल्डिंग में प्रवेश हो गया है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए नई बिल्डिंग में कार्य आरंभ हो जाएगा। जिससे कि ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी वहीं पुलिस कर्मियों को सख्त आदेश दिए हैं कि वह ग्रामीणों की शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करें और पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें। युवाओं व ग्रामीणों ने मिलकर पुलिस अधीक्षक नीतिका गहलोत को नगरपालिका बास व आसपास के गांवों में बढ़ रहे नशे व चोरी की घटना के बारे में अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने चोरी व नशा मुक्ति करने के लिए बास थाना प्रभारी को रात के समय बास के मैन बस स्टैंड व गांव के अंदर सभी मैन चौक व गलियों में पुलिस की गस्त करने व ऐसी घटना रोकने के लिए आदेश जारी किए। नागरिकों से अनुरोध किया कि सभी मिलकर युवा टीम का गठन करके पुलिस प्रशासन का सहयोग करे और आसपास के गांवों में नशा मुक्ति के लिए लोगो को जागरुक करने का आभियान चलाए। इस अवसर पर डीएसपी राजसिंह लालका, विनोद पहलवान, आचार्य महावीर शास्त्री, ठेकदार विरेंद्र मोर, कुलदीप मोर, राजेश शास्त्री, सुरेश मास्टर, दिनेश प्रधान, संदीप गौर, एडवोकेट सुभाष गौर, कृष्ण, सुरेंद्र, राकेश खुराना, परदीप मोर,अमित मोर इत्यादि ग्रामीण मौजूद रहे।



पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका  गहलोत ने थाना बास को पुरानी जगह से बदल कर नए भवन में शिफ्ट किया है हवन यज्ञ  किया गया है तथा थाना परिसर में पौधा रोपण करके तिरवेणी लगाई गई ।
इसके बाद  पुलिस अधीक्षक ने  थाना में  सभी अनुसंधान कर्ताओं  की  मीटिंग ली ओर कर्मचारियों  को निर्देश दिए कि  लम्बित मामलो का 30 दिन के अंदर अंदर   निपटारा करे व 
 शिकायतकर्ता की शिकायत लेकर उस पर तुरंत कार्यवाही करें  ।

 
 अनुसंधान धिन केसों का निपटारा जल्दी से जल्दी  करे।  चिह्नित अपराधों के बारे में निर्देश देते हुए कहा कि पर्यवेक्षण अधिकारी घटनास्थल पर स्वयं जाकर अनुसंधानकर्ता को निर्देश दें व गाइडलाइन के अनुसार ही अनुसंधान करवाएं महिला विरुद्ध अपराध व अन्य मामलों में जल्दी से जल्दी कार्रवाई करवाएं। शराब के तस्करों नाश खोरो  पर पूरी नजर रख कर उनके ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए । महिलाओं व  समाज के गरीब व कमजोर तबके की तुरंत सुनवाई के निर्देश दिए है  ।तथा थाने में आने वाले हर फरियादी के साथ मधुर  व्यवहार करने के निर्देश दिए है। यदि कोई झूठा मुकदमा दर्ज करवाता है तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए  । उद्धघोसित  अपराधियों , बेल जंपर को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाएं तथा इलाका में ज्यादा से ज्यादा गस्त  व पेट्रोलिंग करें ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके तथा आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा हो तथा निर्देश दिए कि इलाका में अवैध शराब , अवैध असला पकड़ने  पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करके पकड़ने के निर्देश दिए अवैध असला पकड़ने वाले पुलिस कर्मचारियों को विशेष तौर पर नकद राशि व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा तथा चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं । पुलिस अधीक्षक  ग्रमीणों से आवाहन किया कि कमेटी बना कर नशे की गतिविधियों की सूचनाएं पुलिस को दे सकते है ।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्री  राज सिंह  ,  प्रबन्धक अफसर थाना बास  श्री सुखदेव सिंह व थाना के सभी कर्मचारी  मौजूद रहे  ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |