स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

शिक्षित, संगठित एवं संघर्ष में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर का अहम योगदान : राज्यमंत्री

 भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर का अहम योगदान : राज्यमंत्री



लघु सचिवालय परिसर में मनाया गया बाबा साहेब का 66वां परिनिर्वाण दिवस
हिसार, 06 दिसंबर।
श्रम रोजगार एवं पुरातत्व संग्रहालय राज्यमंत्री अनूप धानक ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के 66वें परिनिर्वाण दिवस पर सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि डॉ साहेब भीमराव अम्बेडकर का भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने सदैव वंचित समाज के उत्थान के लिए शिक्षित, संगठित एवं संघर्ष करने का आह्वान किया। राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि बाबा साहेब की दूरदर्शिता के चलते ही समाज के वंचित वर्ग के लोगों को आगे बढऩे के अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वïान किया कि वे बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के दिखाए मार्ग पर चलें और उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करें। इस अवसर पर जोगीराम खुंडिया, रत्नकुमार बडग़ुज्जर, प्रोफेसर करतार सिंह, सतबीर सिंह सभ्र्रवाल, शिषपाल चालिया, कैप्टन तुलाराम, अत्तर  सिंह सुरलिया, जगदीश बोध, राज कुमार मुआल, सुरेश बराड़, रविंद्र नागर, रविंद्र चौहान, सुंदर नागर सहित समाज के  अन्य नागरिक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |