स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Facebook : फेसबुक पर दोस्ती, वहटशप पर बात और हो गया पांच लाख ठगी का शिकार

गिफ्ट में आई विदेशी करंसी, पार्सल छुड़वाने के नाम पर ठगे पांच लाख

तहलका न्यूज

   फेसबुक पर अनजान से भी दोस्ती हो जाती है और ये दोस्ती अपने ही देश में नहीं बल्कि विदेशी लोगों से भी हो जाती है। एक तरफ पानीपत के छोरे पर विदेशी गोरी फिदा हुई और भारत आकर उससे शादी करने की तैयारियों में जुटी हुई है। इसके अलावा भी फेसबुक पर हुई दोस्ती से कई युवा अपना घर बसा चुके हैं तो कुछ इसका शिकार होकर अपना सबकुछ गंवा देते हैं। 


भिवानी जिले के गांव बलियाली मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती ईमली नाम की विदेशी युवती से हो गई। उसके फोटो पर ईमली कमेंट करने लगी तो धीरे-धीरे वो भी ईमली के फोटो पर कमेंट करने लगा। कुछ समय के बाद दोनों फेसबुक पर बातचीत करने लगे। दोस्ती का रिश्ता गहराता गया और एक दूसरे का फोन नंबर आपस में शेयर कर लिया। अब फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती वहटशप पर चेटिंग में तब्दील हो गई। कभी चेटिंग के माध्यम से तो कभी विडियो कालिंग से बातचीत करने लगे। अब उनकी दोस्ती इतनी गहरी हो चुकी थी कि मुकेश अपनी विदेशी दोस्त ईमली पर अंधा विश्वास करने लगा था। 


मुकेश की मानें तो 19 अक्टूबर को उसका जन्मदिन था और इमली ने उसे जन्मदिन पर सरप्राइज गिफ्ट देने का वायदा किया था। लेकिन मुकेश ने सपने में भी नहीं सोचा था कि इमली दोस्ती के बहाने उसको ठगी का शिकार तैयार कर रही है। जन्मदिन के गिफ्ट में करोड़ों रुपए की विदेशी करंसी भेजने के नाम पर इमली व एक एजेंट ने मुकेश से करीबन पांच लाख रुपए ठग लिए। 



इस तरह हुआ शिकार प

      बलियाली निवासी मुकेश की मानें 19 अक्टूबर को उसके जन्मदिन पर ईमली ने गिफ्ट भेजा और साथ में एक लिफाफा भेजा, जिसमें कुछ रुपये थे। उसके पास एजेंट का फोन आया कि आपका पार्सल आया है आपको 36200 रुपये देने हैं जो उसके द्वारा दे दिया और फिर फोन आया कि लिफाफे के पार्सल में पैसे हैं उसका उसे पंजीकरण करवाना पड़ेगा और एक लाख रुपये देने होंगे, जिस पर उसने एक लाख रुपये दे दिए। फिर एजेंट ने बताया कि ये ब्रिटिश करंसी में है।

 इसके इंडियन रूपयों में बदलना पड़ेगा। इसके लिए 32 हजार रुपये देने होंगें। तो उसने वे भी एजेंट को दे दिए। फिर एजेंट ने बताया कि 7 लाख 52 हजार रुपये और देने होंगे। तब आपको कॉड ऑफ ट्रांसर मनी मिलेगा। तब शक होने पर वह रुपये नहीं भेजे। अब ऐजेंट व ईमली दोनों के नंबर पर संपर्क करने पर संपर्क नहीं हो रहा। न ही फोन उठा रहे हैं। इस करके मुझे 4 लाख 62 हजार रुपये की चपट लग गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया जांच शुरू कर दी है। 


बवानी खेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। मुकेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |