लख्मी राजली एवं राममेहर मेहला ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया
बाडोपट्टी टोल कमेटी ने किया धरना प्रदर्शन 352 वे दिन स्थगित किया गया।15 तारीख तक टोल रहेगा फ्री।
आज की अध्यक्षता संयुक्त रुप से प्रेमा चहल राजली एवं कांशी राम सरपंच और वेदसिंह भ्याण की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।सफल संचालन विजेंद्र सरपंच पंघाल एवं रीमन नैन खेदड़ ने किया।
लख्मी राजली एवं राममेहर मेहला ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
संयुक्त किसान मोर्चा बाडोपट्टी टोल कमेटी के अध्यक्ष सरदानन्द राजली ने बताया कि आज हमारे पंजाब के दो साथी एक्सिडेंट में हिसार शहीद हो गए 750 से उपर किसान आन्दोलन में शहीद हुए हैं पिछले दिनों 13 सैनिक शहीद हो गए थे सबको श्रद्धांजलि अर्पित की गई दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम थोड़ा प्रभावित हो गया।
दोपहर बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।शाम को डीजे के साथ जश्न मनाकर आन्दोलन स्थगित किया गया। पूरे दिन जलेबी का लंगर चला। महिलाओं ने हरियाणवी वेषभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।15 तारीख को संयुक्त किसान मोर्चा बाडोपट्टी टोल कमेटी की मीटिंग की टोल पर की जाएगी।तबतक टोल फ्री रहेगा 15 तारीख तक हमारी सभी जत्थेबंदिया दिल्ली से आ जाएगी उसके बाद टोल प्लाजा को खोल दिया जाएगा।
संयुक्त किसान मोर्चा बाडोपट्टी टोल कमेटी को बरकरार रखेंगे ये कल 58 गांवों की पंचायत में सर्वसहमति से फैसला लिया गया था।15 तारीख की मीटिंग में हर गांव से दो-दो व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा जो शक्रिय रुप से काम कर सके आगे से ये 58 गांवों की कमेटी सामाजिक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों पर काम करेंगी।
आज स्थगित और जीत के समारोह में डाक्टर पीबी सिंह कलर भैणी, एडवोकेट विक्रम मित्तल,रामप्रवेश धारीवाल,शमशेर नम्बरदार,मियां सिंह बिठमड़ा, रायसिंह चाहार, दयानंद ढूकिया, कामरेड सुखबीर सिंह,रमेश सांगा, सलीम सुलखनी,राजू भगत सरसौद,नरेश भ्याण धोला जेवरा कुलदीप बिश्नोई रोहतास राजली,महासिंह सिंधु, सत्यवान खेदड़, मास्टर सुभाष खेदड़, राजू पहलवान, राजेश सरसौद, बलवान बैनीवाल, बलवान सुंडा, सुरेश मित्तल,सोमबीर, नरेश धिकताना, रोहतास राजली, धर्मपाल सरपंच, विष्णु सरपंच, बलजीत सिहाग, उमेद छान,सन्दीप छान,रामनिवास सरहेड़ा, जितेन्द्र बूरा बधावड़,अंग्रेज बूरा, ईश्वर वर्मा बाडोपट्टी, सतबीर बलोदा, ईश्वर बधावड, कृष्ण बूरा,काला,शिला, , राजकुमार ठोलेदार, दिलबाग हुड्डा,विजय जागलान, सतबीर सिंह, भूपेंद्र सिंह गंगवा, रवि चहल राजली, बलजीत फोजी जेवरा, सरोज बिचपड़ी, कृष्णा, चंद्र,भूरो, सीमा जुगलान आदि शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks