किसान आन्दोलन ने दुश्मन व दोस्त की पहचान करा दी - सरदानन्द राजली
बाडोपट्टी टोल कमेटी के प्रधान सरदानन्द राजली को गांव बधावड़ की पंचायत ने पगड़ी बांधकर "किसान रत्न" से सम्मानित किया।
Barwala - Thalka News
गांव बधावड़ में किसान सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन बधावड़ गांव के नागा बाबा पार्क में किया गया। इसकी अध्यक्षता चंद्र प्रकाश बूरा ने की और संचालन जितेन्द्र बूरा ने किया। कामधेनु युवा क्लब के प्रधान अंग्रेज बूरा ने बताया कि किसान आंदोलन ऐतिहासिक आन्दोलन था। हमें आपस में भाईचारा कायम करके सामाजिक सद्भावना बनाकर रहना चाहिए। किसान आंदोलन ने ऐतिहासिक जीत हुई है।हम सामाजिक कार्य करते रहेगें। किसान आन्दोलन ने दुश्मन कौन व दोस्त कौन इसकी पहचान करा दी है।आगे आंदोलन ज्यादा मजबूती से खड़ा कर सकते है।किसान आन्दोलन ने किसान और मजदूर की सांझी एकजुटता के साथ आंदोलन लड़ा है और जीता है। इस मौके पर शहीदों और देश भक्ति की रागनियां गाकर हरियाणवी कलाकार लख्मी राजली ने कार्यक्रम की सोभा बढा दी।
प्रधान अंग्रेज बूरा ने बताया की किसान आन्दोलन मजदूर और किसान ने संयुक्त रूप से लड़ा है।एक मजदूर के बेटे ने संयुक्त किसान मोर्चा बाडोपट्टी टोल कमेटी की जिम्मेदारी बेहतरीन तरीके से निभाई है। *टोल कमेटी के प्रधान सरदानन्द राजली को गांव बधावड़ की पंचायत ने पगड़ी बांधकर किसान रत्न से सम्मानित किया और संयुक्त किसान मोर्चा बाडोपट्टी टोल की पूरी कमेटी को पगड़ी बांधकर एवं मैडल देकर सम्मानित किया। इसमें रीमन नैन, सत्यवान खेदड़, सतबीर बलोदा, बलवान बैनीवाल, नरेश भ्याण,राजू भगत सरसौद, सरोज बिचपड़ी, ईश्वर वर्मा बाडोपट्टी,विजेंद्र पंघालिया, बलवान सुंडा, सुंदर प्रेमी,सुरेश सोथा, रवि ब्याणा खेड़ा,जगदीश हसनगढ़, मियां सिंह बिठमड़ा आदि को सम्मानित किया।
ताजा समाचार
हांसी चंडीगढ़ मार्ग पर माजरा प्याऊ पर रोडवेज बस और प्राइवेट बस का हुआ एक्सिडेंट, दर्जनों घायल।
https://www.thalkanews.com/2021/12/Accident-majra.html
संयुक्त किसान मोर्चा, हरियाणा के किसान नेता कामरेड इन्द्रजीत सिंह,रवि आजाद,विकास सिसर को मैडल एवं पगड़ी बांध कर सम्मानित। मायड़़ टोल और लघु सचिवालय धरने से किसान नेता रणबीर मलिक,कुलदीप खरड़, सतीश घिराय,राजिव मलिक, बलराज मलिक,शमशेर सिंह नम्बरदार,राजकुमार ठोलेदार,सुबेसिंह बूरा,अनु सूरा आदि को पगड़ी एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बधाबड़ से ईश्वर बेनी,महेंद्र बूरा,राजेंद्र बूरा,सतपाल,हवासिंह,जीत सिंह,भरथू नम्बरदार,जोगेंद्र मिस्त्री, महेंद्र नम्बरदार, वजीर सिंह,राजबीर, सुभाष,पाला राम, डाक्टर बल्ली,पूर्ण सरपंच, रमेश नम्बरदार,अंकुश बूरा, शमशेर बूरा,रामफल, सरोज देवी, पतासी,परमेश्वरी, फूलपत्ती, राजबाला, सुनीता, संतोष, कमलेश,ओमपति, चंद्र पत्ती,रीना, मुकेश आदि शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks