स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

विजिलेंस टीम ने रजिस्ट्री क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

 जींद तहसील कार्यालय में कार्यरत रजिस्टरी क्लर्क 20 हजार रुपए रिश्वत लेते पकडी,

ब्लड रिलेशन में रजिस्टरी करने की एवज में मांगी थी रिश्वत ।


जींद/संवाददाता - पवन डाहौला

जींद सतर्कता विभाग की टीम ने बुधवार सांय तहसील कार्यालय में कार्यरत  रजिस्टरी क्लर्क को ब्लड रिलेशन में रजिस्टरी करने की एवज में 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने रजिस्टरी क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हैबतपुर गांव निवासी दलबीर ने सतर्कता विभाग को दी शिकायत में बताया कि उसकी ब्लड रिलेशन में जमीन तबादला होनी है जिसकी उन्होंने रजिस्टरी करवाई जानी है रजिस्टरी करवाए जाने की एवज में  रजिस्टरी क्लर्क ज्योति 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रही थी । शिकायत के आधार पर

विजिलेंस निरीक्षक बलवान सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में  डयूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर जुलाना के बीडीपीओ अमित कुमार को नियुक्त किया गया। कार्रवाई को अंजाम देने के लिए टीम में सब इंस्पेक्टर अनिल, एएसआई बलजीत को भी शामिल किया गया।  टीम ने शिकायतकर्ता को दो-दो हजार के दस नोट डयूटी मजिस्ट्रेट द्वारा हस्ताक्षरित करा पाउउर लगा कर दे दिए। योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता ने नोटों को कार्यालय में जाकर रजिस्टरी कलर्क ज्योति को दे दिये । इशारा मिलते ही छापामार दल ने ज्योति को रंगे हाथ पकड़ लिया तालाशी लिए जाने पर दराज से रिश्वत राशि भी बरामद हो गई। सतर्कता विभाग ने दलबीर की शिकायत पर रजिस्टरी क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर काबू कर लिया है और मामले की जांच जारी कर दी ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |