सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करते 28 पकड़े, काटे चालान
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 28 लोगों पर छापेमारी कर 5320 रूपये जुर्माना लगा वसूली की ।
जींद/ संवाददाता- पवन डाहौला
जींद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत उप सिविल सर्जन डाक्टर रमेश पांचाल के नेतृत्व में छापेमारी कर 28 लोगों से 5320 रूपये जुर्माना लगा वसूली की । जानकारी देते हुए उप सिविल सर्जन डाक्टर रमेश पांचाल ने बताया कि बुधवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक स्थान जिसमें नागरिक हस्पताल परिसर, हस्पताल केंटिन, प्रधान चिकित्सा कार्यालय, सिविल सर्जन कार्यालय, क्षयरोग केन्द्र,जन्म एवं मुत्यु पंजीकरण शाखा, मलेरिया विभाग, जिला प्रशिक्षण केंद्र ,पी॰पी॰सी॰ सैन्टर, राजकीय महाविद्यालय, बस स्टैण्ड़, बस स्टैण्ड़ वर्कशॉप , बस स्टैण्ड़ पार्क, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सेल टैक्स ऑफिस, मुख्य डाक घर, जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी आदि सरकारी कार्यालयों पर छापेमारी कर धूम्रपान करने वाले लोगों के चालान काटे गए ।
अभियान के तहत कुल 28 चालान काटे गए है जिसमें धूम्रपान करने वाले लोगों से 5320 रुपये जुर्माना वसूला गया । इस अवसर पर उप-सिविल सर्जन डाक्टर रमेश पांचाल द्वारा जारी अभियान के तहत धूम्रपान करने वाले लोगों को जागरूक किया । उन्होंने कहा कि जो लोग स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूक करने के बाद भी नही मानते तो विभाग ऐसे लोगों पर छापेमारी अभियान चलाकर अधिनियम 6 बी के तहत सरकारी व प्राईवेट स्कूल व कॉलेज के बाहरी सीमा के 100 मीटर के दायरे में बीडी सिगरेट बेचना पूर्णतया प्रतिबंधित है । 18 साल से कम उम्र के बच्चों को बीडी सिगरेट बेचना गैर-कानूनी है यदि भविष्य में कोई ऐसा करता पाया तो जुर्माना एवं कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते हैं वह स्वयं का नुकसान के साथ साथ पैसिव स्मोकिंग से साथ वालों को भी ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं । आज देश में तंबाकू सेवन के कारण सबसे ज्यादा मरीज मुंह का कैंसर, गले का कैंसर तथा फेफडों का कैंसर से पीडित हैं। धूम्रपान से कैंसर, सांस की बीमारी, फेफड़ों की बीमारी होती है। धूम्रपान से आर्थिक हानि तो होती ही है साथ ही स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पडता है। जीवन अनमोल है, इसे धुए में न उडाएं। दृढ़ संकल्प से धूम्रपान को छोडा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि यह छापेमारी अभियान निरन्तर जारी रहेगा । सभी कार्यालयों के कर्मचारी कार्यालय परिसर में धूम्रपान न करें और न ही अन्य को करने दें इस बारें में जागरूक करें।
इस दौरान मैनेजर रवि मलिक,लिंपिक देवेन्द्र, कुलदीप, सिविल लाईन थाना से कर्मबीर विनोद कुमार कर्मचारी मौजूद रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks