स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

माजरा प्याऊ पर भयंकर एक्सिडेंट, रोड़वेज बस ने प्राइवेट बस में मारी टक्कर

 माजरा प्याऊ पर रोडवेज बस और प्राइवेट बस का हुआ एक्सिडेंट, दर्जनों घायल

माजरा प्याऊ पर एक्सिडेंट रोड़वेज बस। फोटो तहलका न्यूज।

नारनौंद - सुनील कोहाड़ ( तहलका न्यूज )

        रोडवेज बसें और प्राइवेट बसें सवारियां उठाने को लेकर कंपीटिशन में सड़क पर दौड़ती हुई नजर आती हैं। लेकिन चंद सवारियों के लालच में बस चालक बस में सवार यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं और प्रशासन इन पर कोई नकेल नहीं कस पा रहा है। आए दिन हो रहे हादसों से भी कोई सबक नहीं ले रहा है। ऐसे में सवारियां अपनी जान हथेली पर रखकर इन बसों में सफर करने को मजबूर हैं। बृहस्पतिवार की सुबह करीब सवा आठ बजे हांसी चंडीगढ़ मार्ग पर माजरा प्याऊ बस स्टैंड पर प्राइवेट बस में पीछे से रोड़वेज बस ने टक्कर मार दी। जिसके कारण बसों में चीख पुकार हो गई। माजरा प्याऊ पर मौजूद लोगों ने ‌दोनों बसों में सवार घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

रोडवेज बस की टक्कर से क्षस्तीग्रस्त प्राइवेट बस। फोटो तहलका न्यूज।

  हांसी चंडीगढ़ मार्ग पर हांसी जींद रुट पर अक्सर प्राईवेट बस और रोडवेज बसें कंपीटिशन में सड़क पर दौड़ती हैं। कभी रोड़वेज बस आगे तो कभी प्राईवेट बस आगे निकल जाती हैं। समय कम मिलने की वजह से बसों में सिटिंग पूरी नहीं होती और आगे से आगे की सवारियां एक दूसरे से पहले उठाने की जद्दोजहद में बस चालक सवारियों की जान माल की परवाह नहीं करते। जिनकी चपेट में आने से हर रोज दुपहिया वाहन चालक व कार हादसों के शिकार हो जाते हैं। 


प्राईवेट बस इस्माइलपुर 8440 जींद से चलकर हांसी जा रही थी कि जब माजरा प्याऊ पर रुकी तो पीछे से आ रही रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोड़वेज बस के फ्रंट के शीशे सहित बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षस्तीग्रस्त हो गया। दोनों ही बसों में सवार दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के आधे घंटे बाद भी न तो एंबुलेंस पहुंची और ना ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके कारण घायलों को निजी साधनों से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |