अशोक हत्याकांड में बडाली भैणी के मंजीत व मातो भैणी के रोहित से पूछताछ करेगी पुलिस
सैमण अशोक हत्याकांड, दोनों आरोपितों को आमने-सामने बैठाकर पुलिस करेगी पूछताछ
महम - तहलका न्यूज
महम के निकटवर्ती गांव सैमण में अशोक को मोटरसाइकिल सवार युवकों ने गोली मार दी थी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया था। जबकि हिसार जेल में बंद एक युवक को प्रोटेक्शन वारंट पर रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए दोनों युवकों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी।
महम चौबीसी के सैमण गांव में एक सप्ताह पहले हुए टेलर हत्याकांड में पुलिस भैणी बड़ाली निवासी रोहित व भैणी मातो निवासी मंजीत को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। इसके लिए बुधवार को महम पुलिस ने हिसार जेल में बंद आरोपित रोहित को कोर्ट से प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लाया गया है। पूछताछ पुख्ता करने के लिए पुलिस ने अदालत से रिमांड अवधि बढ़ाने की दरख्वास्त की तो अदालत ने मंजीत का एक दिन का रिमांड बढ़ा दिया है। आरोपित मंजीत को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अशोक अपनी दुकान पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने के लिए पुलिस माथा पच्ची कर ही रही थी कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट आई। जिसमें लिखा गया था कि हत्याओं का सिलसिला तब तक जारी रहेगा जब तक उसका मकसद पूरा नहीं हो जाता। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट की जांच की तो पता चला कि ये पोस्ट मटरी पहलवान के अकाउंट से डाली गई है। पुलिस ने तुरंत कड़ियों को जोड़ना शुरू किया और छः महीने पहले हुए रोहित हत्याकांड से जुड़ती गई। पुलिस ने शक के आधार पर भैणी बडाली निवासी मंजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मंजीत ने बताया कि उसके पास हिसार जेल में बंद रोहित का फोन आया था। जिसके बाद उसने मोटरसाइकिल उपलब्ध करवाई थी। रोहित किसी अन्य मामले में हिसार जेल में बंद था।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks