भाषा के चक्कर में शव का नहीं हो पाया पोस्टमार्टम
सानू हिंदी नहीं आंदी, तो हामने कै पंजाबी आव सै; इसको लेकर पंजाब पुलिस और हिसार स्वास्थ्य विभाग में दिन भर रही खींचतान
हिसार - तहलका न्यूज
हिसार के सरकारी अस्पताल में बुधवार को माहौल कुछ बदला बदला सा नजर आया। दरअसल पंजाब पुलिस एक युवक की मौत होने पर उसके शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए हिसार के सरकारी अस्पताल में पहुंची और उसने पुलिस एफआईआर सहित अन्य कागजी कार्यवाही कर डाक्टरों से शव का पोस्टमार्टम करने की गुहार लगाई । जब डाक्टरों ने पुलिस के कागजात देखे तो मामला बिगड़ गया। क्योंकि पंजाब पुलिस ने सारी कार्यवाही पंजाबी भाषा में की हुई थी, तो डाक्टरों ने पुलिस से कहा कि ये कार्यवाही हिंदी में दें तो पंजाब पुलिस के जवानों ने कहा कि सानू हिंदी नहीं आंदी तो डाक्टरों ने भी हरियाणवी अंदाज में कहा कि हामन कौन सी पंजाबी आव सै, इस बात को लेकर दिन भर चलता रहा। शाम होते होते फैसला हुआ कि सोनू के शव का पोस्टमार्टम अब पंजाब के मुनक में वीरवार को करवाया जाएगा।
ये था मामला
हिसार के पटेल नगर निवासी सोनू व उसकी पत्नी की किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई और उसकी पत्नी रुठ कर अपने मायके पंजाब चली गई। कुछ दिन बाद सोनू अपनी पत्नी को मनाने पंजाब चला गया। सोनू के परिजनों का आरोप है कि वहां पर सोनू की पत्नी ने अपने माता-पिता, भाई भाभी के साथ मिलकर सोनू को जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिसके बाद सोनू की तबीयत बिगड़ी। सोनू को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks