स्वास्थ्य विभाग के 100 प्रतिशत टीकाकरण की ओर बढ़ते कदम - राजेश कोथ
कोरोना वायरस संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को एसडीएम उचाना द्वारा टीकाकरण 100 प्रतिशत को लेकर कसून गांव में ग्रामीणों को प्रेरित किया ।
उचाना / पवन डाहौला
29 दिसंबर
कोरोना वायरस संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए उपमंडल उचाना क्षेत्र में टीकाकरण अभियान को त्वरित गति से चलाकर 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए बुधवार को एसडीएम उचाना राजेश कौथ कसून गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने इस अवसर पर ग्रामीणों को कोरोना वायरस संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सभी ने कोरोना नियमों का पालन करना चाहिए घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करते हुए टीकाकरण करवाएं ।
बाक्स
31 दिसंबर तक टीकाकरण 100 प्रतिशत करने के लिए उपमंडल अधिकारी (नागरिक) उचाना राजेश कौथ अपनी टीम के साथ स्वयं भी टीकाकरण बढाने के लिए मैदान में कूद पडे है । उपमंडल स्तर पर टीकाकरण में लगे अधिकारियों से समय समय पर रिपोर्ट लेते हुए स्वयं भी टीकाकरण बढाने के लिए उपमंडल के गांवों में जाकर ग्रामीणों को प्रेरित कर रहें है ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks