चार दिन बाद महंत शब्दाई नाथ को दी गई समाधि , पुलिस के हाथ नहीं लगा है एक भी आरोपी, तीन दिन का बचा है समय
4 दिन बाद काला पीर डेरा पेंगा के महंत शब्दाई नाथ का हुआ समाधि कार्यक्रम आयोजित।
हजारों की संख्या में गणमान्य सामाजिक राजनीतिक लोगों तथा अधिकारीगण ने पहुंचकर महंत शब्दाई नाथ के आखिरी दर्शन कर पुष्प अर्पित करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी ।
जींद / संवाददाता -पवन डाहौला
मंगलवार को काला पीर डेरा पेंगा के महंत शब्दाई नाथ के समाधि कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों भाग ले महंत शब्दाई नाथ के आखिरी दर्शन कर उनको श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर गणमान्य सामाजिक राजनीतिक लोग तथा अधिकारी गण ने महंत शब्दाई नाथ के आखिरी दर्शन कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर गणमान्य थुआ तपा से सोमदत्त शर्मा पूर्व सरपंच छात्तर पुरूषोतम मास्टर वीरेन्द्र ढिल्लों आजाद पालवां पूर्व सरपंच संडील राजेंद्र सिंह महंत ननदाई नाथ सुखनाई नाथ अमन पुरी सरपंच बिंदर पेंगा मास्टर सतपाल पेंगा बिंदर पंच कृष्ण आर्य जयसिंह रामनिवास देवेन्द्र बनियां बलवान सिंह प्रशासनिक अधिकारी नायब तहसीलदार अलेवा रषविंदर सिंह थाना प्रबंधक अलेवा बीरबल सिंह पटवारी पेंगा मनोज कुमार सहित अनेक गणमान्य राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों ने महंत को श्रद्धांजलि दी ।
महंत शब्दाई नाथ को समाधि देते हुए।क्या था मामला
काला पीर डेरा पेंगा के महंत शब्दाई नाथ पर शुक्रवार सांय दो अज्ञात युवकों ने थुआ से पेंगा मार्ग पर उनका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट कर दी थी मारपीट तथा धमकी देने की शिकायत अलेवा थाना में दी गई थी लेकिन रात को पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की । मंहत शब्दाई नाथ ने रात्री के समय ही तीन पेज का एक सुसाईड नोट लिखा जिसमें चार लोगों पर प्रताड़ित तथा धमकी देने के आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी । आत्महत्या को लेकर शनिवार सुबह ही ग्रामीण एकत्रित होने शुरू हो गए थे।
आत्महत्या कर लेने की सूचना संडील डेरा के महंत मृतक महंत के पुत्र ननदाई नाथ को दी गई । सूचना मिलते ही ननदाई नाथ घटना स्थल पर पहुंचा पुलिस को पहले ही सूचना दी जा चुकी थी । अलेवा पुलिस फोरेंसिंक टीम तथा डीएसपी धर्मबीर खर्ब मौका पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया इस दौरान एक सुसाईड नोट मृतक महंत शब्दाई नाथ के पास से पुलिस को मिला फोरेंसिंक टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौका से साक्ष्य जुटाए । वहीं पुलिस ने संडील काला पीर डेरा के महंत ननदाई नाथ के ब्यान अंकित कर शव का नागरिक अस्पताल जींद में पोस्टमार्टम करवा शव उनको को सौंप दिया। शव को लेकर ग्रामीण काला पीर डेरा पेंगा गांव में पहुंचे सूर्यास्त होने के कारण शनिवार को समाधि नही दी गई थी । महंत शब्दाई नाथ द्वारा की गई आत्महत्या तथा उसके साथ हुई मारपीट लोगों में चर्चा का विषय बन चुका था जो पूरे गांव में आग की तरह फैल चुका था । रविवार सुबह ग्रामीण डेरा में एकत्र हुए और ग्रामीणों ने मिलकर निर्णय लेते हुए मामले की जांच डीएसपी जितेंद्र कुमार से करवाने की मांग जिला अधिकारियों से की ।
ये भी पढ़ें - भाई ने हड़प ली जमीन तो रमेश ने उठाया ये कदम
http://www.thalkanews.com/2021/12/Hisar-news_01210453722.html
अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांग पर डीएसपी जितेंद्र को जांच अधिकारी नियुक्त कर गांव पेंगा काला पीर डेरा में भेजा गया डीएसपी जितेंद्र कुमार ने मौका पर पहुंच ग्रामीणों की बात को सुना । ग्रामीणों ने डीएसपी के सामने तीन मांग रखी जिसमें पहली मांग संडील डेरा के महंत ननदाई नाथ की सुरक्षा दूसरी एसआईटी का गठन और तीसरी मांग सुसाईड नोट में अंकित नाम कौथ काला पीर डेरा मठ के महंत शुक्राई नाथ हरिद्वार से चेताई नाथ एएसआई बालकिशन तथा हवलदार अशोक कुमार आरोपियों की गिरफ्तारी ।
डीएसपी जितेंद्र कुमार ने ग्रामीणों की तीनों मांगो पर सहमति देते हुए बताया कि महंत ननदाई नाथ को सुरक्षा उपलब्ध करवा दी जाएगी मामले की जांच एसआईटी के नेतृत्व में होगी लेकिन आरोपित लोगों को गिरफ्तार करने के लिए उनको एक सप्ताह का समय चाहिए क्योंकि यह एक जांच का मामला है उसके बाद ही गिरफ्तारी होगी ग्रामीण इस बात पर बिफर गए और मृतक महंत शब्दाई नाथ का शव उठाकर जींद कैथल मार्ग पर रख जाम लगा दिया । 30 घंटे बीत जाने के बाद थुआ तपा के गणमान्य लोग मामले के बीच आए गणमान्य लोगों द्वारा थुआ तपा की और से एक बीस सदस्यीय कमेटी का गठन किया और जिला प्रशासनिक अधिकारियों को बातचीत के लिए मौका पर बुलाया गया ।
कमेटी का नेतृत्व सोमदत्त शर्मा ने और प्रशासनिक अधिकारियों का नेतृत्व एएसपी कुलदीप सिंह ने किया दोनों पक्षों में लगभग आधा घंटे तक बातचीत चलने पर दोनों में सहमति बनी जिसमें सोमदत्त शर्मा ने अधिकारियों के सामने अनेक मांग रखते हुए बताया की सबसे पहले ब्यानकर्ता ननदाई नाथ की सुरक्षा व्यवस्था की जाए उसके बाद मामले की जांच एसआईटी से करवाई जाए और सुसाईड नोट में आरोपित लोगों की पांच दिन में गिरफ्तारी हो एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया आपकी सभी मांग पूरी हो जाएगी अब आप महंत के शरीर को जल्द से समाधि दें । कमेटी की और से अधिकारियों को आश्वासन दिया गया सूर्यास्त होने के कारण समाधि मंगलवार को दी जाएगी ।
थुआ तपे व पुलिस के बीच सहमति का विडियो लिंक
https://youtu.be/DjjunqoXonU
थुआ तपे की चेतावनी, हाईवे जाम; शुक्राईनाथ सहित अन्य को लेकर क्या दिया अल्टीमेटम!
क्या कोथ कलां डेरे का महंत शुक्राईनाथ बच जाएगा?
मिर्चपुर पुलिस चौकी के कर्मचारियों की गिरफ्तारी पर थुआ तपे की क्या है राय!
थुआ तपे की बैठक में क्या बनी रणनीति, SIT और कमेटी में किस बात पर बनी जाम खोलने व महंत को समाधि देने पर सहमति!
थुआ तपे की कमेटी ने प्रशासन को क्या दी है चेतावनी!

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks