स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पैंशन काटकर बुजुर्गों का अपमान करने में जुटी भाजपा जजपा सरकार - कंडेला खाप

बुजुर्गों की पैंशन बहाल नहीं की तो कंडेला खाप सरकार को घेरने के लिए लामबंद करेंगी अन्य खापों को - ओमप्रकाश खंडेला 

जींद - तहलका न्यूज

 खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सामाजिक व सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक नितियों व कानूनों पर मंथन किया गया। इस बैठक में बुजुर्गों ने पैंशन कटौती का मुद्दा उठाया और कहा कि जो पैंशन बुजुर्गों के सम्मान में वर्षों से दी जाती रही है। उसको अब भाजपा जजपा सरकार काटने में लगी हुई है। जिसके कारण बुजुर्ग अपने आप को अपमानित महसूस कर रहे हैं।



 जगत सिंह रेढू ने बताया कि आज कंडेला खाप ने प्रस्ताव पास किया है कि हरियाणा बीजेपी-जेजेपी सरकार बुढापा पैंशन को आय के आधार पर काटने का घिनौना काम कर रही है। बुढापा पैंशन बुजुर्गों के सम्मान में चौधरी देवीलाल द्वारा लागू की गई थी। जो अब तक सभी सरकार के कार्यकाल में लगातार चलती आ रही है। परन्तु अब हरियाणा सरकार आय को आधार बनाकर बुजुर्गों की पैंशन काट रही है जोकि बुजुर्गों का अपमान है। हम जल्दी ही खाप पंचायतों की बैठक बुलाएंगे और हरियाणा सरकार के विरोध की रणनीति तय करेंगे। और बुजुर्गों के साथ हो रहे अन्याय को सहन नहीं करेंगे।


सरकार अपने इस.फैसले को वापिस ले। आय और बुढापा पैंशन का क्या संबंध है।बुढापा पैंशन तो तो उम्र के आधार पर लागू कि गई बुजुर्ग सम्मान भत्ता योजना है।सरकार के इस गलत फैसले हम विरोध करते हैं।इस अवसर पर उनके साथ संरक्षक ईश्वर लोहचब एडवोकेट, रघुवीर भारद्धाज,राव केदार सिंह, रणधीर रेढू, ईश्वर रायचंदवाला, कुलदीप शाहपुर, अजमेर दालमवाला,कृष्ण मनोहर पुर, बिजेन्द्र शाहपुर, मंहेंद्र रायचंदवाला, राजेश कंडेला, दलबीर शयोराण,आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |