नारनौंद : नम्बरदार एसोसिएशन ने विधायक के आवास पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
नम्बरदार एसोसिएशन ने विधायक के आवास पर सौंपा ज्ञापन
नारनौंद : हरियाणा सरकार द्वारा नए नंबरदार न बनाए जाने को लेकर शुक्रवार को नंबरदार एसोसिएशन ने रोष जताया। और सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। जिसके बाद नारनौंद के विधायक राम कुमार गौतम के आवास पर सरकार के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसकी अध्यक्षता नंबरदार एसोसिएशन के ब्लॉक प्रधान कृष्ण चंद्र ने की। उन्होंने बताया कि नंबरदारी की प्रथा देश में लंबे समय से चली आ रही है और नंबरदार सरकार व आम लोगों के बीच की एक कड़ी हैं। समाज में फैली अव्यवस्था को ठीक करने के लिए भी नंबरदार अपना सहयोग देते है। जब-जब सरकार, प्रशासन और समाज को नंबरदारों के सहयोग की जरूरत पड़ी है तो नंबरदारों ने अपना पूरा सहयोग प्रशासन सरकार व समाज के लिए दिया है। नंबरदार की रिपोर्ट के बिना या शिनाख्त के बिना गांव के लोगों के कार्य कैसे होंगे। इसलिए अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराने के लिए हम ज्ञापन सौंप रहे हैं। अगर सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेगी तो आगे की रणनीति बनाकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। नंबरदार एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन विधायक रामकुमार गौतम के आवास पर गुरमीत कुमार को सौंपा। इस अवसर पर जसबीर बिसला, शिवकुमार, सुरेंद्र, ऋषि कुमार, अमीरचंद इत्यादि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks