स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सीनियर मिट्टी-रेसलिंग की राज्य स्तरीय ट्रायल 12 दिसंबर को मिर्चपुर में

  सीनियर मिट्टी-रेसलिंग की राज्य स्तरीय ट्रायल 12 दिसंबर को मिर्चपुर में



नारनौंद : शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय कुश्ती एवं कबड्डी अकेडमी मिर्चपुर में 12 दिसंबर को राज्य स्तरीय सीनियर मिट्टी-रेसलिंग की सलेक्शन ट्रायल होगी। जानकारी देते हुए कुश्ती संघ के प्रदेश महासचिव डॉ राजकुमार हुड्डा और जिला कुश्ती संघ हिसार के उपप्रधान व अकेडमी के संचालक अजय पहलवान ने बताया कि इस ट्रायल में 2020 व 2021 के अंडर-23 जूनियर व सीनियर मिट्टी कुश्ती नेशनल के पदक विजेता खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। सभी खिलाड़ी सुबह 8 बजे अकेडमी में पहुंचकर अपना वजन करवाना होगा। सभी पहलवानों को वजन में दो किलोग्राम की छूट दी गई है। यह ट्रायल केवल ओलिम्पिक के 6 वजनों में ही होगी। पुरुषों में 57, 65, 74, 86, 97 व 125 किलोग्राम और महिलाओं में 50, 53, 57, 62, 68 व 76 किलोग्राम भार वर्ग के लिए ट्रायल होगी। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |