स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ब्लाइंड मर्डर मामले में पुलिस को मिला बड़ा सबूत

 ब्लाइंड मर्डर मामले में अलेवा पुलिस को मिला बड़ा सबूत

पवन डाहौला (जींद) 

अलेवा पुलिस को ब्लाईंड हत्या के मामले में मिली बडी कामयाबी,मंगलवार को मिला था अज्ञात मानव कंकाल, नगूरां निवासी मृतक  महिला रीना के रूप में हुई पहचान,मृतक महिला के भाई ने ससुराल के पक्ष की तीन महिलाओं सहित सात लोगों पर हत्या करने सहित विभिन्न धाराओं में करवाया मामला दर्ज,मामले की जांच में जुटी पुलिस ।


पवन डाहौला (जींद) 


नगूरां में मंगलवार को झाड़ियों में  मिला अज्ञात मानव कंकाल का भेद पुलिस ने बडी जल्दी से खोलते हुए बडी कामयाबी हासिल की । अज्ञात मानव कंकाल की पहचान नगूरां निवासी मृतक महिला रीना के रूप में हुई । पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो ससुराल पक्ष के सदस्य हत्या कर  शव को एक बोरें में डालकर साइकिल पर ले जाते नजर आए वहीं से पुलिस कामयाबी की और बढ़ती चली । शुक्रवार को पुलिस ने मृतक महिला रीना के परिजनों को जींद के नागरिक अस्पताल में बुलाया परिजनों ने मृतक रीना के रूप में पहचान करते हुए  ससुराल पक्ष के सात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस को दी । पुलिस ने शिकायत अनुसार हत्या करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी ।


बाक्स

मंगलवार को नगूरां गांव में बधाना रोड पर झाड़ियों में अज्ञात मानव कंकाल पुलिस को बरामद हुआ था। पुलिस ने अज्ञात मानव कंकाल का बीपीएस खानपुर में बुधवार को पोस्टमार्टम करावाया था जिसमें बोर्ड के फोरेंसिक मुख्य चिकित्सक ने महिला कंकाल होने की पुष्टि की थी । पुलिस ने महिला कंकाल की पहचान हेतु जींद नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया । शुक्रवार को महिला कंकाल की पहचान नगूरां निवासी महिला रीना के रूप में मृतक महिला के परिजनों ने की ।  


बाक्स


तीन बच्चों की मां थी नगूरां निवासी मृतक महिला रीना 10 वर्ष पहले नगूरां निवासी संजय के साथ हुई थी शादी जिसमें तीन बच्चों हुए  2 लड़के और एक 4 साल की बेटी है। 


बाक्स

7 दिसंबर को भादंसं की धारा 346 आईपीसी के अंतर्गत संजय पुत्र सुबे सिंह वासी नगूरां की शिकायत पर थाना अलेवा में केस दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी रीना उम्र 27 वर्ष पुत्री बुधराम वासी रोहतक रोड जींद रात को घर पर परिवार के साथ ठीक-ठाक सोई थी।

सुबह 6 बजे उठकर देखा तो रीना घर पर नहीं मिली सभी रिश्तेदारियों में पता करने पर पता नहीं चला। वो कहीं चली गई है और 50 हजार रुपए भी साथ में ले गई। पत्नी की तलाश की जाए।

CCTV camera विडियो देखने के लिए इस लाईन पर क्लिक करें

बाक्स


गुमशुदगी के तहत दर्ज मामला अब हत्या में बदल गया है हत्या करने शव को खुर्द फुर्द 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल सिंह ने बताया कि पति संजय, ससुर सुबे सिंह, सास रतनी, ननदें रितु व ममता तथा करनाल के बल्हा गांव निवासी किताबा व प्रताप को नामजद कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |