स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Indus valley Rakhi Gadhi : हड़प्पा सभ्यता के टीलों का भ्रमण कर जिज्ञासा शांत

 DAV School  : हड़प्पा सभ्यता के टीलों का भ्रमण कर जिज्ञासा शांत

नारनौंद : तहलका न्यूज (सुनील कोहाड़)



राखी गढ़ी हड़प्पा कालीन सभ्यता को लेकर पूरे विश्व में विख्यात है। हड़प्पा सभ्यता की जिज्ञासा रखने वाले देश से ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक यहां पर आते हैं। शुक्रवार को जींद के डीएवी स्कूल के छात्रों ने इन टीलों का भ्रमण किया। 

https://youtu.be/HPN6ck43gv8

DAV स्कूल के छात्र मेडम लाज सिंह घिमाना के नेतृत्व में राखी गढ़ी पहुंचे। जिनकी अगुवाई दिनेश श्योराण ने की और टीलों का भ्रमण करवाया।



हड़प्पा सभ्यता के जानकार अप्पू सहारण व डेकन यूनिवर्सिटी पूना के बलराम ने छात्रों को हड़प्पा संस्कृति से जुड़े रहस्यों के बारे में बताया कि ये सभ्यता करीब छः हजार वर्ष पुरानी है और इसके तथ्य खुदाई के दौरान सामने आ चुके हैं। खुदाई के दौरान यहां पर मिट्टी की चुड़ियां, बर्तन, खिलौने, मणके मिले हैं। इसके अलावा खुदाई के दौरान ही नर कंकाल भी निकले हैं। जिनके डीएनए टेस्ट में सामने आया है कि यहां पर उस समय आर्य रहते थे और उनका व्यापार भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों से भी था। उन्होंने छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया।

https://youtu.be/ALQumu7Un9E

www.thalkanews.com

संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दी गई लाईन पर क्लिक करें और चैनल को सक्रसाइब करें और शेयर भी करें।


भ्रमण के दौरान हड़प्पा सभ्यता के विशेषज्ञ अप्पू सहारण व बलराज छात्रों को समझाते हुए। विडियो देखने के लिए इस लाईन पर क्लिक करें 



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |