स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

तेरहवीं कब की हो जाती, लेकिन‌ शव अस्पताल में गल रहा है प्रशासन नहीं ले रहा कोई सुध

 मियां कांड: मृतक विनोद के परिजन बोले अब तक तो तेरहवीं हो जाती, लेकिन‌ शव अस्पताल में गल रहा है प्रशासन नहीं ले रहा कोई सुध


हिसार- तहलका न्यूज

      मोटर चोरी के मामले में पिटने से मिरकां गांव के विनोद की मौत हो गई थी और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पोस्टमार्टम के बाद विनोद का शव हिसार के सरकारी अस्पताल में ही रखा हुआ है और उसके परिजन पिछले 12 दिनों से अस्पताल में धरने पर बैठे हुए हैं। परिजनों ने कहा कि अगर उन्हें न्याय मिल जाता तो कब की विनोद की तेरहवीं हो चुकी होती। अब तो शव भी गलने लगा है।


भीम आर्मी के सदस्यों ने बताया कि इस पूरे मामले को सुलझाने के लिए उन्होंने एक कमेटी गठित की हुई है। जो इस पूरे घटनाक्रम की आगे की रणनीति तैयार कर रही है। 25 दिसम्बर को हिसार को जाम करने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार व प्रशासन ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो टोल नाकों पर भी धरना शुरू कर देंगे।


 वहीं भीम आर्मी के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर एसडीएम से मुलाकात की थी तो एसडीएम ने साफ तौर पर और मदद करने से मना करते हुए कहा कि एससी-एसटी मामले में प्रशासन जितना मुआवजा व अन्य मदद दे सकता था वो दे चुके हैं। अब वो कुछ नहीं कर सकते। वहीं पुलिस इस मामले के  तीन आरोपितों को गिरफ्तार करके रिमांड पर ले चुकी है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 



भीम आर्मी के सदस्यों ने बताया कि मिरकां मामले में अब उन्हें अन्य सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ, नगर निगम कर्मचारी संघ सहित अनेक संगठनों के लोग सरकारी अस्पताल स्थिति धरने पर पहुंचे और मृतक विनोद के परिजनों को सांत्वना दी और हर तरह का समर्थन देने की बात कही।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |