स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ज्ञान दीप स्कूल में जल संचयन जल संवाद कार्यक्रम में छात्रों ने मारी बाजी

 ज्ञान दीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिघाना में नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से जल संचयन जल संवाद पर आधारित  कार्यक्रम आयोजित हुआ  । 


जींद / संवाददाता - पवन डाहौला


बिघाना गांव स्थित ज्ञान दीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को भारत सरकार की तरफ से संचालित नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से जल संचयन जल संवाद पर आधारित कार्यक्रम स्कूल प्रधानाचार्य राजेंद्र भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ । कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेहरू युवा केंद्र खंड अलेवा की स्वयंसेवी


अनु रानी भार्गव ने भाग लिया । इस अवसर पर  " जल संचयन जल संवाद " कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य वर्षा जल या किसी भी रूप में जल का सदुपयोग तथा उसको संचय करने के लिए समाज मे जागरूकता लाना है । कार्यक्रम के अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य राजेंद्र  भार्गव ने स्कूली बच्चों को जीवन में जल के महत्त्व को विस्तार पूर्वक समझाते हुए कहा कि भविष्य के लिये जल कितना उपयोगी है तथा उसको बचाये रखने के लिए बच्चों को प्रेरित किया ।


 इस अवसर पर अनेक कार्यक्रमों में बच्चों ने भाग लिया जिसमें " नारा लेखन " संविधान दिवस पर निबन्ध लेखन " आयोजित कार्यक्रम में  विजेता बच्चों को नेहरू युवा केंद्र की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । स्कूल की तरफ से  प्रधानाचार्य राजेन्द्र भार्गव द्वारा युवा स्वयंसेवी अनु रानी भार्गव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 


इस अवसर पर  प्रीति पांचाल वन्दना शर्मा राखी शर्मा  मुकेश शर्मा मनीषा देवी मनप्रीत कौर सतीश भार्गव ,प्रदीप कुमार, प्रवेश कुमार राजबीर लोहान व अन्य स्टाफ मौजूद  रहा ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |