जरुरत मंदो के लिए फरिश्तों से कम नहीं हैं ग्रीन एस के सेवादार - MLA कृष्ण मिढ़ा
ग्रीन एस के सेवादारों ने मरीजों को वितरित किए फल, तो मरीज बोले...
जींद- तहलका न्यूज ( चंदन )
ग्रीन एस के सेवादार हर समय जरुरत मंद लोगो की सेवा के लिए हमेशा ही अग्रणीय पंक्ति में खड़े हुए मिलते हैं। वो चाहे गुजरात व नेपाल में आए भूकंप से हुई त्रासदी हो या फिर सुनामी से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम हो। कोविड काल में जहां लोग अपनों के पास आने से डरते थे। उस समय भी शाह सतनाम ग्रीन एस वेल्फेयर सोसायटी के सेवादारों ने अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बगैर लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा की है। उक्त शब्द जींद के विधायक डॉ कृष्ण मिढ़ा ने जींद जिले के ग्रीन एस वेल्फेयर सोसायटी के सेवादारों द्वारा अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल वितरित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहे। इस दौरान सेवादारों ने मरीजों का होंसला अफजाई किया। ताकि वो जल्द ही ठीक होकर अपने घर जा सकें।
शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर सोसायटी के सेवादार हर आपदा के समय सेवा करने के लिए तैयार रहते हैं। ये सेवादार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की पावन प्रेरणा से ब्लॉक जींद से ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों द्वारा सरकारी हस्पताल, जैन धर्मार्थ हस्पताल, बाल धर्मार्थ हस्पताल में लगभग 300 जरूरतमंद मरीजों को फल वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में जींद के विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा जी ने शिरक्त की। उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा किए जा रहे जरूरतमंद लोगों की सेवा की जमकर सराहना की।
45 मैंबर विजय इन्सां जीन्द ने बताया कि मरीजों को फल वितरण का ये पुनित कार्य पूरे विश्वभर में आज के दिन किया जा रहा है और पूरे जींद जिले में 500 से भी अधिक फ्रूट किट का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रीन एस वेलफयर फोर्स विंग, डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई के 135 कार्यो का संकल्प दोहराया। दरअसल डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा पूज्य गुरू जी द्वारा शुरू किए गए 135 मानवता भलाई के कार्य में से 132वें कार्य जिसमे जरूरतमंद मरीजों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए फल वितरित किया जाना है, उस कार्य को आज ब्लॉक के सेवादारों द्वारा किया गया। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने कहा कि संत डॉ. गुरमीत राम रहीम इंसा द्वारा उन्हें मानवता की भलाई के लिए कार्य करने की शिक्षा मिली है और उनका यह प्रयास है कि समाज में हर कोई जरूरतमंद लोगों की सेवा करते रहे।
सेवादारों ने बताया कि अभी हाल ही में डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पाताशाही शाह सतनाम जी महाराज की पवित्र याद में 30वां फ्री आई कैंप शाह सतनाम जी धाम में संपन्न हुआ है, जिसमे कुल 7380 पंजीकरण हुए और 226 सफल ऑपरेशन स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा किए गए हैं। इसके साथ ही नेत्र शिविर में आए मरीजों को चश्में व दवाईयां बिल्कुल मुफ्त में दी गई है।
ये रहे मुख्य रूप से मौजूद
आज विभिन्न हस्पतालों में मरीजों को किए गए फल वितरण के पुनित कार्य में ब्लॉक जींद में शाह सतनाम सिंह जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार जिनमें 45 मेंबर रमेश वर्मा इन्सां, ब्लॉक भंगीदास कुलदीप इन्सां, आत्माराम इन्सां, धर्मपाल इन्सां, अनिल इन्सां, लखमी इन्सां, ईश्वर इन्सां, वृद्धिचन्द इन्सां, अशोक इन्सां, प्रेम बंसल इन्सां, सुभाष इन्सां, रामफल इन्सां, पवन इन्सां, सुमित इन्सां, सूरज इन्सां, हवासिंह इन्सां, देवप्रभु इन्सां, ऋषभ इन्सां, मजनू इन्सां, सुमन इन्सां, प्रमिला इन्सां, मुन्नी इन्सां, कमलेश इन्सां, गीता इन्सां, कोमल इन्सां, माया इन्सां, काजल इन्सां, निशु इन्सां, सुनीता इन्सां, बबीता इन्सां, आशा इन्सां, ज्योति इन्सां, शांति इन्सां आदि उपस्थित रहे।
-------------
डेरा सच्चा सौदा की तरफ से जींद के सिविल हॉस्पिटल, बाल धर्मार्थ हस्पताल और अन्य हस्पतालों में मरीजों को फ्रूट वितरीत किए जा रहे हैं और ये बहुत ही अच्छे कार्य है जो हर किसी को करते रहना चाहिए।
डा. कृष्ण मिड्ढा जी
विधायक जींद

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks