स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कोहरे में सड़क हादसों से बचाव ‌के लिए करें ये काम

कोहरे में हेडलाइट बंद करके सिर्फ फॉग लाइट जलाना खतरनाक

                    पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका गहलोत

हांसी - तहलका न्यूज

                    सर्दी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है और लोग कंपकंपी ठंड में घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। वहीं रात को कोहरा छाने से गाड़ियों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है। वहीं कोहरे में कुछ वाहन चालक लापरवाही बरतते हैं। जिसके कारण वो खुद तो हादसे का शिकार हो जाते हैं साथ ही सावधानी से वाहन चलाने वालों को भी दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। इसके लिए हांसी पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। ताकि कोहरे में लापरवाही से होने वाले हादसों से बचाव किया जा सके।



                     पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका गहलोत ने वाहन चालकों को धुंध के दौरान सड़क हादसों को लेकर पूरी तरह आगाह करते हुए कहा है कि मौसम में बदलाव के चलते अक्सर सड़क हादसे हो जाते है । अगर वाहन चालक थोड़ी सी भी सावधानी बरतें तो कोहरे में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से आम जनमानस को बचाया जा सकता है । पुलिस अधीक्षक  ने विशेषकर धुंध से बचने के कुछ पहलुओं पर वाहन चालकों को ध्यान देने को कहा है । घने कोहरे में सड़क के बाएं किनारे को देखकर गाड़ी चलाएं । कोहरे में सड़क पर सुरक्षित चलने का अच्छा तरीका है कि आगे वाले वाहन से गाड़ी निश्चित दूरी पर चलाएं। वाहन की हेड लाइट को हाइबीम पर न रखे, ऐसा करने से कोहरे में रोशनी बिखर जाती और सामने कुछ नजर नहीं आता । हेड लाइट लो बीम पर रखे । इससे देखने में आसानी होगी और सामने वाले को भी गाड़ी की सही स्थिति का पता चल सकेगा ।


                पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हाइवे पर सड़कों के किनारे पर बनी पीली लाइन को फोलो करके भी आसानी से गाड़ी चलाई जा सकती है । वाहन चलाते समय कहीं मुड़ना है तो काफी पहले से इंडिकेटर दें, जिससे दूसरी गाड़ियों को टाइम मिल सके।  हेडलाइट बंद करके सिर्फ फॉग लाइट जलाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि दूर से आने वाले को अकेली फॉग लाईट्स दिखाई नहीं देती। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वाहन चालक अपने वाहनों में फॉग लाइट आवश्यक  लगवाएं, यह धूंध को काटने में मददगार साबित होती हैं । कोहरा हो तो चालक अपने वाहन की गति तेज न रखें कोहरे के वक्त आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक न करे । खासतौर से ट्रक या टैंपो चालक किसी भी होटल या ढाबे के आगे वाहनों को सड़क पर खड़ा नहीं करें । अगर किसी वाहन मे तकनीकी खराबी हो जाती है तो उक्त वाहन को सड़क किनारे से दुर खड़ा करें और उसकी लाईट जलाए ।


                पुलिस अधीक्षक महोदया ने बताया की सभी थाना प्रभारियों को ठण्ड व धूंध के चलते अपने अपने क्षेत्रो में बिशेष सावधानी बरतने को कहा गया है ताकि किसी सड़क दुर्घटना की  पुनरावृति ना होने पाए । इस संबंध में उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिये हैं कि वे अपने अपने क्षेत्र में  जागरूकता फैलाकर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाना सुनिश्चित करें तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें । 


करें इन नियमों का पालन

 (1)  शराब पीकर गाड़ी न चलाये  
(2)   वाहनों पर फोग लाइट अवश्य लगवाए  ।
  (3) धुन्ध में  अन्य वाहनों से आगे निकलने की कोशिश न करे 
(4)  अपने सामने ओर साइड के वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाके रखे 
(5) धुन्ध में दृष्टता 100 मीटर से कम हो तो गति कम रखे ।
(6) वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर जरूर लगवाए  ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |