स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

फर्जी कागजात से लोन लेने के मामले में राजथल के तीन भाईयों व नामी वकील सहित 6 पर मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

पति की मौत के बाद जेठ के लड़कों ने लिया लिया लाखों का लोन, महिला की शिकायत पर मामला दर्ज

छः के खिलाफ मामला दर्ज


नारनौंद - तहलका न्यूज


   खेती की जमीन का सारा रिकार्ड ( Online ) आनलाईन होने के बाद भी धांधली रुकने का नाम नहीं ले रही। वहीं चंद पैसों के लालच में अधिकारी इन वारदातों को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि जमीन के फर्जी कागजात पर लोन दिलवाने वाले गिरोह को पकड़े जाने का कोई डर नहीं है। लेकिन राजथल गांव की विधवा औरत ने इस गिरोह के आगे घुटने टेकने की बजाय उनके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। जिससे इस तरह के मामले का खुलासा हुआ।


फर्जी कागजात के जरिए लिया लाखों का लोन ( bank Loan ) Agriculture Land Loan Fraud 

राजथल गांव की शीला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति दिलबाग सिंह की मौत हो चुकी है और उसके जेठ के लड़कों ने जमीन हड़पने की नियत से उसकी जमीन पर 8 लाख रुपए से अवैध तरीके से बैंक से लोन लिया हुआ है। जबकि उसके पति के हिस्से की जमीन उनकी मौत के बाद उसके व बच्चों के नाम पर है। उसने आरोप लगाया कि उसके जेठ के लड़के राकेश, राजेश व मनजीत ने एक वकील की मदद से अधिकारियों से मिलीभगत कर उसकी जमीन के फर्जी कागजात की मदद से बैंक से 8 लाख 30 हजार रुपए का लोन 2010 से लेकर 2019 के बीच ले लिया और ना ही अब वो इस लोन की अदायगी कर रहे हैं और ना ही राजस्व विभाग उसकी जमीन को ऋण मुक्त कर रहा है। जिसके कारण वो अपनी जमीन को बेच भी नहीं सकती। इसको लेकर पीड़ित महिला शीला ने सीएम विंडो में शिकायत की तो पुलिस ने   मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


इनके खिलाफ हुआ ( FIR ) मामला दर्ज

     जमीन पर फर्जी तरीके से लोन लेने के मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला के आरोपों के आधार पर राजथल निवासी राकेश, राजेश, मंजीत, वकील सहदेव, कृषि अधिकारी और बैंक अधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

    नारनौंद थाना प्रभारी उमेद सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर छः लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित जमीन का रिकार्ड खंगाला जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ ठोस कार्यवाही की जाएगी।





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |