स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बदमाशों ने हांसी से बांधा बोरिया बिस्तर, 31 पिस्तौल, 52 कारतूस सहित रिवाल्वर वह तलवार बरामद

पुलिस जिला हांसी में  बीते वर्ष की अपेक्षा 2021 अपराध के ग्राफ में आई कमी व अपराधियों में दहशत का माहौल 

 पुलिस कर्मचारियों को दिशा निर्देश देती हांसी एसपी नितिका गहलोत।

हांसी - तहलका न्यूज ( सुनील कोहाड़ )

       हांसी को पुलिस जिले का दर्जा मिलने के बाद क्राईम में काफी गिरावट आई है। पुलिस जिला बनने से पहले हांसी में बदमाशों का बोलबाला था और पुलिस भी अपराध पर नियंत्रण रखने में नाकाम साबित हो रही थी। जिसके कारण हांसी से व्यापारी लगातार प्लायन कर रहे थे। हांसी को पुलिस जिला बनने से हांसी में ही नहीं बल्कि नारनौंद व बास क्षेत्र में बदमाशों का खात्मा हुआ है। वहीं हांसी जिले की पुलिस ने सरकारी खजाने में करोड़ों रुपए का फायदा किया है।


 पुलिस अधीक्षक हांसी नितिका गहलोत के कुशल मार्गदर्शन में  हांसी पुलिस द्वारा बीते साल  अपराधियों पर नकेल कसते हुए  व तत्काल कार्यवाही करते हुए जघन्य अपराध जैसे हत्या , लूट  ,डकैती पर रोकथाम लगाने में सफलता हासिल की है । वहीं जो लड़कियां मनचले युवकों को सबक सिखाते हुए डट कर मुकाबला करती हैं उन्हें एसपी नितिका गहलोत द्वारा खुद पुलिस थाने में पहुंच कर सम्मानित करने से लड़कियों से भय निकल गया है और वो छेड़छाड़ करने वाले मनचले युवकों का अब डट कर मुकाबला करती हैं। जिससे लड़कियां अब बिना किसी विघन के अपनी पढ़ाई पूरी करने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।


 बीते साल  शराब तस्करी पर शिकंजा करते हुए 241   मुकदमे दर्ज करके 271 आरोपियों  को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 8570 बोतल देसी शराब , 4310  लीटर लाहन , 607 लीटर अवैध कच्ची शराब बीयर बोतल 392 व अंग्रेजी शराब 316 बोतल  बरामद  की है ।

नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 39  मुकदमे दर्ज करके 76  आरोपियों  को गिरफ्तार करके  तथा उनके कब्जे से 1263 किलो ग्राम 336 ग्राम गांजा , 6 ग्राम 70 मिलीग्राम  स्मैक चिट्टा  , अफीम 4 किलोग्राम 202 ग्राम , चूरापोस्त 23 किलोग्राम 400 ग्राम  ,चरस 15 किलोग्राम 546 ग्राम , हेरोइन 185 ग्राम 375 मिलीग्राम बरामद किया है 

        शस्त्र अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 30  मुकदमे दर्ज करके 51 आरोपियों के कब्जे से 31  पिस्तौल व  52 कारतूस 1 रिवाल्वर व एक तलवा  बरामद किए हैं। वहीं  सट्टा खाई वाली व जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 70  मुकदमे दर्ज करके 117 आरोपियों  को गिरफ्तार  करके  जिनके कब्जे से  11 लाख 99 हजार 50 रुपये  रुपये की राशि बरामद करके  की गई है।


 एक मोस्टवांटेड व  पि ,ओ, 31, बेल जंपर  20, व 2 पेरोलजम्फर  अपराधी  पकड़ने हेतु विशेष अभियान चला कर  गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।


  कोरोना महामारी को रोकने के कड़े कदम उठाते हुए पुलिस जिला ने 6122  चालान बिना मास्क लगाने वालों के किये है व मोटर व्हीकल एक्ट के  तहत कुल 8532 चालान करके 60 लाख 66 हजार 400 रुपये जुर्माना राशि बरामद की हैं

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |