स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

गरीब परिवारों के उत्थान में मेले होंगे मील के पत्थर साबित: आईजी राकेश आर्य

 मुख्यमंत्री अंतोदय परिवार उत्थान योजना के तहत बास गांव में आयोजित हुआ खुला दरबार


गरीब परिवारों के उत्थान में अंत्योदय मेले होंगे मील के पत्थर साबित: आईजी राकेश आर्य 

नारनौंद 24 दिसंबर।

मुख्यमंत्री अंतोदय परिवार उत्थान योजना के अंतर्गत उपमंडल के बास गांव के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय परिसर में खुले दरबार का आयोजन किया गया। खुले दरबार में आईजी राकेश कुमार आर्य ने बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटील ने की। इस अवसर पर खुले दरबार के नोडल अधिकारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी प्रितपाल सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

      आईजी राकेश कुमार आर्य ने इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों तथा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि खुले दरबारों के माध्यम से गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ताकि उनका जीवन स्तर ऊंचा उठे यह अंत्योदय मेले गरीब परिवारों के उत्थान में मील के पत्थर साबित हो रहे हैं । श्री राकेश कुमार आर्य  ने इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जिस विभाग की स्टॉल पर पहुंचे उसे अपने विभाग की तमाम योजनाओं की विस्तार से जानकारी दें।


    अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटील ने कहा कि आयोजित मेले में क्षेत्र के चिन्हित गरीब परिवारों को बुलाया गया है ताकि इन परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ देकर इनकी आमदनी को बढ़ाया जा सके। इन परिवारों को मेले में बुलाने के लिए एस एम एस के माध्यम से आमंत्रण भेजा गया था ताकि खुले दरबार के माध्यम से सभी परिवारों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए तमाम कार्यवाही पूर्ण की जा सके। उन्होंने बताया कि आयोजित मेले में 110 परिवारों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण करवाया है।


 इन विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी स्टाल: खुले दरबार में हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उधम विभाग, उद्यान विभाग, रोजगार विभाग ,महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम, हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ, हरियाणा कौशल विकास मिशन ,विकास एवं पंचायत विभाग, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन शहरी स्थानीय निकाय ,रेड क्रॉस सोसाइटी, बाल कल्याण परिषद, मत्स्य पालन समिति कई विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल लगाकर न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई बल्कि चिन्हित परिवारों को योजनाओं का लाभ देने के लिए आवश्यक कार्यवाही भी मौके पर ही पूर्ण की गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |