अमित बूरा ने झंडी दिखाकर किया रवाना
जेजेपी रैली के वाहनों को झंडी दिखाकर अमित बूरा ने किया रवाना
नारनौंद :
आज पूरे प्रदेश में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विकास के कार्य करवा कर इतिहास रचने का काम किया है। उक्त शब्द हल्का प्रधान अमित बुरा ने रैली के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाने से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जेजेपी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। चुनाव के समय जो वादे किए गए थे उनमें से अधिकतर वादे पूरे हो चुके हैं और जल्द ही अन्य वादे भी पूरे कर दिए जाएंगे। लगातार प्रदेश में जेजेपी का ग्राफ बढ़ रहा है। पूरे प्रदेश में जेजेपी का संगठन सबसे मजबूत संगठन है। रैली को लेकर लोगों का जो उत्साह है । उससे लगता है कि झज्जर में होने वाली रैली इतिहास रचने का काम करेगी। इस अवसर पर ओम प्रकाश खरबला, धर्मवीर सिंह, राजवीर संधू, रामकुमार भट्ट, कुलबीर ढिल्लू, सुबेर लोहान, सज्जन सिसाए, सुभाष बेरवाल, योगेश गौतम, सेवापति, रामफल धानक, शमशेर खेड़ी, भक्ता पेटवाड़, मनजीत कापडो इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks