नारनौंद उचाना मार्ग पर महिला के जेवरात चोरी
बस में महिला यात्री का जेवरात सहित पर्स चोरी, केश दर्ज
नारनौंद : उचाना से नारनौंद बस में सवार महिला यात्री का जेवरात व नकदी सहित पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राखी खास निवासी सुमित्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बुधवार को करीब डेढ़ बजे वह अपने गांव राखी खास से बस में सवार होकर नारनौंद जा रही थी। उसने अपना पर्स बैग में डाला हुआ था। जब उसने नारनौंद पहुंच कर बैग चेक किया तो उसमें से उसका पर्स गायब मिला। पर्स में सोने की एक गंठी व एक गलसरी और कुछ पैसे रखे हुए थे। पुलिस ने महिला के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks