स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

LPG सिलेंडर मिलेगा 300 रुपये सस्ता, करना होगा ये काम

 LPG सिलेंडर मिलेगा 300 रुपये सस्ता, करना होगा ये काम!


महंगाई से देश भर में तेल और एलपीजी गैस की कीमते अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी हैं और लोगों का तेल निकाल रही हैं। एलपीजी सिलेंडरों पर सब्सिडी बढ़ाने के फैसले से लोगों में राहत की उम्मीद जगी है। अब एलपीजी गैस सिलेंडर की खरीद पर लगभग 300 रूपए तक की बचत होगी। 

काफी समय से महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। ऐसे में गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को घर चलाना बहुत ही मुश्किल हो रहा है। वहीं रसोई गैस व सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी से सारा बजट ही बिगड़ गया है। पैट्रोल व डीजल के दामों में कटौती के बाद रसोई गैस के दाम घटाने की बजाय सब्सिडी देकर सरकार लोगों को राहत ‌देगी। लेकिन ये विशेष सब्सिडी लेने के लिए सिलेंडर उपभोक्ता को गाइडलाइन के मुताबिक आवेदन करना होगा।


सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से बहुत से परिवारों के लिए रसोई के खरचे में बचत होगी। जैसा की आप जानते होंगे की घरेलु रसोई गैस कुछ महीने पहले तक 594 रूपए प्रति सिलेंडर मिलता था जो कम समय में ही बढ़कर 884 रूपए का हो गया था। जिस से लोगों की रसोई का खरचा बहुत बढ़ गया था। ऐसे में सब्सिडी में बढ़ी हुई कीमत से 300 रूपए तक की छूट बहुत ही रहत भरी होगी। जिन लोगों के पास पहले से सब्सिडी की सुविधा मौजूद है उन्हें इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए उन्हें अपने सब्सिडी वाले खाते को अपने आधार कार्ड से लिंक करना पड़ेगा।


सिलेंडर में मिलने वाली सब्सिडी में हुई बढ़ोतरी

देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती ही जा रही कीमतों से काफी लोग परेशान थे । केंद्र सरकार ने नागरिकों की असुविधा को देखते हुए सब्सिडी के रूप में दी जाने वाली छूट को बढ़ाने का फैसला किया है। अब सब्सिडी लेने वाले ग्राहकों को पहले से अधिक छूट मिलेगी। कुछ समय से सिलेंडर की खरीद पर मिलने वाली सब्सिडी कुल जमा 20 -30 रुपये ही रह गयी थी। जिसे अब फिर से बढाकर लगभग 300 रूपए तक कर दिया गया है।


जिन लोगों ने उज्ज्वला योजना के अंतरगत गैस सिलेंडर लिया है उन्हें इस सब्सिडी स्कीम से सबसे अधिक लाभ मिलेगा। जैसे की पहले उन्हें 174.86 रुपये की सब्सिडी मिलती थी जिसे अब बढाकर 312.48 रुपये कर दिया गया है। वहीँ घरेलु रसोई की खरीद पर पहले मिलने वाली 153.86 रुपये की सब्सिडी राशि को बढ़ाकर अब 291.48 रुपये कर दिया गया है।


यदि आप भी एलपीजी गैस सिलेंडर की खरीद पर   रूपए तक की सब्सिडी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप भी जल्द से जल्द अपने सब्सिडी वाले बैंक खाते को अपने आधार कार्ड से लिंक करवा लें।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |