स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कंगना रनौत पर राकेश टिकैत ‌की टिप्पणी, आजादी के लिए संघर्ष करना पड़ता है !

कंगना रनौत पर राकेश टिकैत ‌की टिप्पणी, आजादी के लिए संघर्ष करना पड़ता है ! 

कंगना रनौत के मुद्दे पर किसान नेता राकेश टिकैत ने बयान दिया कि भीख से आजादी नहीं मिलती, आजादी लड़कर मिलती है।  इस तरह का बयान शहीदों का अपमान है। गाजीपुर बॉर्डर पर आज किसानों की एक मीटिंग चल रही है। इस मीटिंग में 22 तारीख की लखनऊ में होने वाली महापंचायत की रणनीति तय की जा रही है। शाम को किसान 29 तारीख को दिल्ली जाने की रणनीति पर चर्चा करेंगे। गाजीपुर बॉर्डर पर आज विभिन्न जगहों से भारी संख्या में किसान पहुंचे हैं, जिनके साथ मीटिंग में राकेश टिकैत भी शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कंगना रनौत परक हा कि कंगना का बयान शहीदों का अपमान दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को इतिहास पढ़ लेना चाहिए। 

राकेश टिकैत ने बताया कि 22 तारीख को लखनऊ में महापंचायत होनी है, जिसकी तैयारी में किसान लगे हुए हैंइ। साथ ही 26 तारीख को किसान आंदोलन को पूरा एक साल हो जाएगा। इसके बाद भी कृषि कानूनों के खिलाफ होने वाला आंदोलन कैसे चलेगा, उस पर लगातार मीटिंग करके रणनीति तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 29 तारीख को पार्लियामेंट जाने के मुद्दे पर भी किसानों से बातचीत और चर्चा चल रही है। शाम को किसान बॉर्डर के उस हिस्से पर जाकर बैठक करेंगे, जहां निचली तरफ बैरिकेड लगे हुए हैं । यह रिहर्सल 29 तारीख के लिए होगी। सभी किसानों को बताया जा रहा है कि दिल्ली कूच का कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगा. उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस से अभी इस विषय में कोई बातचीत नहीं हुई है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |