राम रहीम से दौबारा पूछताछ करेगी SIT
राम रहीम से दौबारा पूछताछ करेगी SIT
पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत डा गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां से दौबारा से पूछताछ करने के लिए सुनारिया जेल में जाएगी। इससे पहले हुई पूछताछ के बारे में स्पेशल टीम ने हाईकोर्ट में बताया कि....
शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सरकारी वकील ने रिपोर्ट पेश करने के लिए 4 हफ्ते का वक्त मांगा। उन्होंने कहा कि अभी राम रहीम से और पूछताछ होनी है।
हाईकोर्ट ने इसे मानते हुए सुनवाई को टाल दिया। मामले की अगली सुनवाई 17 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है। राम रहीम के सहयोग देने या न देने के बारे में एसआईटी ने कुछ नहीं कहा।
इस मामले में पहले पंजाब के फरिकोर्ट ने राम रहीम को पंजाब लाने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिया था। इसके खिलाफ राम रहीम के वकीलों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी, जिसके बाद हाईकोर्ट ने लोअर कोर्ट के फैसले को रद्द कर SIT को जेल में पूछताछ करने के आदेश दिए थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks