ITI में दाखिला लेने के लिए छात्र 21 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
नारनौंद : राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान माजरा प्याऊ मैं छात्र
दाखिला लेने के लिए लिए 21 नवम्बर तक आवेदन कर सकेंगे। नए आवेदक सीधे
पांचवी काउंसलिंग में शामिल किए जांएगे । राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान,
माजरा प्याऊ में 172 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है , मैरिट सूची जारी
होने के तुरन्त बाद संस्थान के कर्मचारियों की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को
फोन द्वारा सूचित किया जाता है व पोर्टल द्वारा एस एम एस के माध्यम से भी
सूचित कर दिया जाता है ।
बुधवार को लगभग 25
अभ्यर्थियों ने अपने प्रमाण पत्र एवं दस्तावेजों की जांच का कार्य करवाया।
अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच का कार्य का पूर्ण होगा और
अभ्यर्थियों से ऑनलाइन फीस भरवाई जाएगी ।संस्थान में प्रशिक्षण ग्रहण कर
रही छात्राओं से टयूशन फीस नही ली जाती तथा उनका बस पास भी मुफ्त में बनाया
जाता है।
राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, माजरा
प्याऊ के प्रधानाचार्य रविन्द्र चहल ने बताया कि चौथे चरण की काउंसलिंग
होने उपरांत लगभग 250 सीटे खाली है। संस्थान में अभ्यर्थियों के फार्म
ऑनलाइन करने हेतु दिनांक 18 से 21 नवंबर तक हैल्प डेस्क की व्यवस्था की गई
है। जो छुटी वाले दिनों में भी प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यरत
रहेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks