स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

प्रदूषण को रोकने में किसान दे ज्यादा से ज्यादा योगदान : विकास यादव

 

प्रदूषण को रोकने में किसान दे ज्यादा से ज्यादा योगदान : विकास यादव

 चेतना रैली निकालकर किसानों को किया जागरूक 


 

अनेक स्कूलों के बच्चों ने लिया हिस्सा 
फसली अवशेषों को इस्तेमाल करने के बताए तरीके

नारनौंद : देश व प्रदेश में दिन प्रतिदिन प्रदूषण की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है जिसको रोकने में देशभर के किसान महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। किसानों को चाहिए कि वो फसली अवशेषों को जलाने की बजाय उनका अच्छी तरह से इस्तेमाल करें जिससे कि उनको आर्थिक रूप से भी फायदा मिल सके। उक्त शब्द खण्ड कृषि अधिकारी डॉक्टर रमेश कुमार ने नारनौंद के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को चेतना रैली के दौरान संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाना चाहिए ओर अवशेषों का सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए। कार्यक्रम का समापन उपमंडल अधिकारी विकास यादव के द्वारा किया गया।
        विद्यालय के प्रवक्ता अरुण लोहान ने बताया कि किसानों को फसली अवशेष के लिए जागरूक करने व प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से एक चेतना रैली निकाली गई जिसमें माजरा आईटीआई व नारनौंद कॉलेज के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। उपमंडल अधिकारी विकास यादव ने बताया कि किसानों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर प्रशासन व सरकार की तरफ से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाता है जिससे कि वो फसलों के अवशेषों को जलाने की बजाए उससे फायदा उठाएं। वही उन्होंने किसानों से भी अपील की है कि वो सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं और प्रदूषण को रोकने में सहयोग करें। इस अवसर विद्यालय प्रभारी सत्यवान दुहन, राजेश कुमार, सतबीर सिंह, देवेंद्र सिंह, सीता राम, राजेन्द्र डीपी, पवन कुमार, नारनौंद व बास बीएलओ कृषि विभाग, अचडीओ हांसी, आईटीआई माजरा के स्टाफ सदस्य व डॉ अजय लोहान आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |