किसान ने लगाया डीएपी खाद के नाम पर खराब ओर्गानिक खाद देने का आरोप, कृषि विभाग सहित एसडीएम से की शिकायत
किसान ने लगाया डीएपी खाद के नाम पर खराब ओर्गानिक खाद देने का आरोप, कृषि विभाग सहित एसडीएम से की शिकायत
महम कस्बे मे थाना रोड पर कृष्ण धर्म काटा के पास नवीन खाद बीज भण्डार के दुकानदार पर डीएपी खाद की जगह खराब ओर्गानिक खाद देने का आरोप लगाते हुए किसान जय भगवान पुत्र श्री निवास फरमाना खास ने एसडीएम, कृषि अधिकारीयो सहित महम पुलिस को शिकायत देकर दुकानदार के खिलाफ कारवाई की मांग की। किसान जयभगवान ने बताया वह 17.11.21 खाद लेने के लिए नवीन खाद बीज भण्डार पर आया ओर डी ए पी खाद मांगा फिर दूकानदार ने मेरे को victory डी ए पी ओर्गानिक manure खाद दे दिया मैंने घर जाकर देखा तो 2घंटे के बाद भी पानी और मिटी में भी नहीं घुला तो मेने इस बारे दुकानदार को अवगत करवाया ओर मैंने खराब खाद को बदलने का आग्रह किया जिससे उसनें खाद को बदलने से इनकार कर दिया ।जब मेने दुकानदार से रूपए वापिस देने को कहा तो उन्हें साफ मना करते हुए दुकान से बाहर कर झगडने लगा । मेने आज वीरवार को इस की शिकायत महम के उपमडल अधिकारी ,कृषि विभाग व महम चोकी मै शिकायत देकर न्याय की मांग करते हुए दुकानदार के खिलाफ कार्यवाही करने की शिकायत दर्ज कराई है


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks