स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

लंबी खींच-तान के बाद किसानों के बीच इन मुद्दों पर बनी बात

लंबी खींच-तान के बाद किसानों के बीच इन मुद्दों पर बनी बात

हांसी- सुनील कोहाड़ पत्रकार

हांसी- एसपी कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे किसानों के बीच करीब दो सप्ताह से तकरार चल रही थी। दोनों पक्ष अपनी अपनी जिद्द पर कायम थे और बात बनती दिखाई नहीं दे रही थी। तो 19 नवंबर की सुबह ही प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कृषि कानून वापस लेने ऐलान के बाद इस मामले में भी सहमति बनानी लगभग तय मानी जा रही थी। लेकिन दोनों पक्षों के अड़ियल रवैए के कारण बात बनती दिखाई नहीं दे रही थी तो दोपहर को किसानों के सख्त रुख को भांपते हुए किसानों को बातचीत के लिए बुलाया गया। बातचीत में दोनों पक्षों में काफी कहासुनी के बाद आखिरकार बात बन गई।


इन मुद्दों पर बनी सहमति

  किसानों व प्रशासन के बीच चली लंबी बातचीत में आखिरकार नारनौंद प्रकरण में घायल कुलदीप राणा के ईलाज का सारा खर्च सरकार द्वारा वहन करने, उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने पर तो बात बन गई। लेकिन सांसद रामचन्द्र जांगड़ा व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करने सहित किसानों पर दर्ज मामले निरस्त करने पर बात बिगड़ने लगी तो बीच का रास्ता निकाला गया कि एसआईटी का गठन किया जाएगा। जो निष्पक्ष तरीके से जांच करेगी और जो भी दौषी होगा। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं किसान आंदोलन में दर्ज किए गए मामले सरकार वापिस लेती है तो नारनौंद प्रकरण में दर्ज सभी मामले भी खारिज किए जाएंगे।

जिसके बाद दोनों पक्षों ने राहत की सांस ली।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |