स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद : मेडल जीतने पर खिलाड़ियों का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

 मेडल जीतने पर खिलाड़ियों का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत



 नारनौंद : गांव खेडीलोचब की बाल खिलाडी याशिका धारीवाल एवं देवकुमार ने राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल गुरुग्राम में आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड व सिल्वर मैडल जीतकर माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इन दोनों बाल खिलाड़ियों की उपलब्धि पर गांव खेडीलोचब में खुशी का माहौल है। जिनका गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
 प्रतिभावान बाल खिलाडी दादा ठंडी राम जागडा, पिता कुलदीपसिंह व माता शकुन्तला, कोच अमनीश कुमार एवं राखी बारहा कल्याण मंच के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र वर्मा  रिटायर्ड डीआईपीआरओ, रणबीर सिंह कोथखुर्द व अन्य ग्रामीण खेलप्रेमी फूले नहीं समा रहे हैं। उन्हें शानदार उपलब्धि पर गर्व है। यह प्रतियोगिता स्कूल गेम्ज फैडरेशन आफ इंडिया द्वारा आयोजित की गई थी। अब ये दोनों होनहार बाल खिलाडी भविष्य में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे भाग लेगें। इससे पहले नेशनल पैनचक सीलाट प्रतियोगिता में याचिका धारीवाल ने अण्डर-14 आयु वर्ग में गोल्ड मैडल व देव कुमार ने अण्डर-12 आयु वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया था। राखी बारहा कल्याण मंच के मीडिया प्रभारी एवं रिटायर्ड डीआईपीआरओ जींद सुरेन्द्र वर्मा ने दोनों बाल खिलाड़ियों की प्रतिभा को सराहते हुए कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं बल्कि बढकर हैं इसलिए बेटियों को भी आगे बढ़ने के लिए सुअवसर दिये जाने चाहिएं तभी बेटियाँ नई बुलन्दियों को छू सकती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |