नारनौंद : किराना स्टोर से भारी मात्रा में देशी नकली घी बरामद, मामला दर्ज
किराना स्टोर से भारी मात्रा में देशी नकली घी बरामद, मामला दर्ज
नारनौंद : कस्बे में नकली देशी घी बेचने की काफी शिकायतें प्रशासन से की जा रही थी। इसी कड़ी में देसी घी की एक कंपनी ने कस्बे के गर्ग किराना स्टोर पर छापा मारकर भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड का नकली देसी घी बरामद किया है। पुलिस खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने घी को सील करके सैंपलिंग के लिए भेज दिया है।
मधु सुदन देसी घी के अधिकारियों को सूचना मिली की कस्बे की खांडा मोड़ पर भारी मात्रा में देसी घी के नाम पर नकली घी बेचा जा रहा है। मधुसूदन कंपनी की तरफ से एक अधिकारी ने ग्राहक बनकर पिछले तीन दिनों से उसी दुकान से घी खरीद रहा था। जो कि नकली था उसने यह सारी सूचना कंपनी के उच्च अधिकारियों को दी तो शुक्रवार को कंपनी के निगरानी अधिकारी मार्केटिंग जितेंद्र सिंह ने इसकी सूचना पुलिस व खाद्य आपूर्ति विभाग को दी तो सभी ने एक संयुक्त टीम बनाकर दुकान पर दबिश दी और दुकान से अलग-अलग ब्रांड का देसी घी बरामद किया। भारी मात्रा में मधुसुधन कंपनी का भी बरामद किया। जोकि अधिकारी नकली घी होने की पुष्टि कर रहे हैं और उसकी डेट भी एक्सपायर हो रही थी। ऐसे में यह दुकानदार नकली घी बेचकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा था। टीम ने अलग-अलग कंपनियों के घी को बरामद करके सैंपल के लिए लैब में भेज दिया है। वही दुकानदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
बॉक्स
इस संबंध में मार्केटिंग निगरानी अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उसने दुकान में जाकर पैसे देकर मधुसूदन का भी खरीदा तो पाया कि घी नकली है। तुरंत तुरंत ही पास खड़ी खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को सूचना दी तो उन्होंने दुकान पर दबिश देकर घी को बरामद कर लिया है।
बॉक्स
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि दुकान पर छापा मारकर मधुसुधन सहित अन्य घी की नामी कंपनियों के घी को बरामद किया है सैंपल लेकर इनको जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा उसके बाद जो करवाई बनेगी उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी नकली घी बेचने वाले के खिलाफ 10 लाख तक का जुर्माना और 5 से 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।
बॉक्स
गर्ग किराना स्टोर के स्वामी अश्वनी ने बताया कि उसके पास जो भी घी के ब्रांड है। उनके सभी के बिल उनके पास हैं। कंपनी की तरफ से ही जो डीलर उन्होंने बनाया हुआ है। वह उनसे ही ही खरीद कर लेकर आते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks