शराब पकड़ने गई पुलिस के साथ मारपीटर्
गैबीनगर के एक महिला सहित दो युवकों पर मामला दर्ज
नारनौंद : गांव गैबीनगर में बुधवार को देर रात अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो युवकों व एक महिला के खिलाफ सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चौकी इंचार्ज एएसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात मिर्चपुर पुलिस चौकी की टीम नाड़ा से गैबीनगर की तरफ आ रही थी। एक मकान के बाहर दो युवक शराब पी रहे थे। पुलिस टीम को देखकर वह दोनों छुपने लगे तो पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने उनको पकड़कर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से दो लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। युवकों की पहचान गैबीनगर निवासी रोहित व सिकन्दर उर्फ गोलु के रूप में हुई। पुलिस जब उनको पकड़कर ले जाने लगी तो सिकन्दर उर्फ गोलु की पत्नी सुमन वहां पर आ गई और पुलिस टीम के साथ मारपीट करने लग गई और उनको छुड़वाने लगी। जिसके बाद वहां पर भीड़ एकत्रित हो गई। जिसका फायदा उठाकर वह भीड़ में शामिल हो गई। पुलिस ने गैबी नगर निवासी रोहित, सिकन्दर उर्फ गोलु व सुमन के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 323, 353 व आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बॉक्स
इस संबंध में मिर्चपुर चौकी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि अवैध शराब पकड़ रही पुलिस के साथ धक्का मुक्की व मारपीट की गई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks