स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

छात्रों ने बस स्टैंड पर जड़ा ताला, पुलिस ने लिया संज्ञान

छात्रों का आरोप बस पास होने पर भी निजी साधनों में स्कूल कालेज आने को मजबूर

हांसी- बसों की समस्या को लेकर शुक्रवार को छात्रों ने हांसी के। बस स्टैंड पर ताला जड़ कर सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि बस पास बनवाने के बाद भी रोडवेज विभाग स्कूल कालेज के समय में बसों को सुचारू रूप से नहीं चला रहा है।‌ मामले की भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया।



गांव मसुदपुर , डाटा, महजद सहित हांसी बरवाला मार्ग के छात्रों ने शुक्रवार को बसों की समस्या को लेकर हांसी के बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि क्षेत्र के अनेक गांवों में बसों की समस्या बनी हुई है। जिसके कारण छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और वो ठीक तरह से पढ़ाई नहीं कर पा रहे। क्योंकि उनका अधिकांश समय बसों के इंतजार में ही खराब हो जाता है। ऐसे में वो ना ही तो स्कूल कालेज में समय पर पहुंच पाते हैं और ना ही समय रहते घर। बस पास होने के बावजूद भी काफी छात्र अपने निजी वाहन लेकर स्कूल कालेज में आने को मजबूर हैं।

छात्रों ने कहा कि एक तरफ तो सरकार शिक्षा देने का ढिंढोरा पीट रही है और दूसरी तरफ छात्रों के स्कूल कालेज में आने ‌जाने के लिए बस भी मुहिया नहीं करवा रही। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि काफी समय से उनके रुट पर स्कूल कालेज खुलने व छुट्टी के समय बसों की कटौती की गई है। 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |