स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार दिल्ली मार्ग पर छात्रों ने लगाया जाम, जाम खुलवाने में छुटे पसीने

 हांसी - तहलका न्यूज


बसों की समस्या को लेकर छात्रों ने बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया और समस्या का समाधान नहीं होता देख छात्र बस स्टैंड के सामने एन एच 9 पर आ गए और हिसार दिल्ली राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने में जुट गई।

  छात्रों ने बताया कि हांसी बरवाला मार्ग के डाटा, मसुदपुर, महजद सहित अन्य गांव के छात्र विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए हर रोज आते हैं। लेकिन पिछले छः महीने से मांग करने ‌के बाद भी परिवहन विभाग इस रुट पर कोई बस नहीं चलाई। जिसके कारण 150-200 छात्रों को एक ही बस में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार हादसे हो चुके हैंं। इसके लिए काफी बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे आहत होकर छात्रों में रोष हो गया और अपनी मांगों पर विचार करने के लिए उनको ऐसा करने पर मजबूर होना पड़ा।

इस संबंध में इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि बस की समस्या को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों की समस्या के समाधान के लिए रोडवेज विभाग के अधिकारियों से बात कर रहे हैं। जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करवाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |