HPSC के डिप्टी सेक्रेटरी अनिल नागर (एचसीएस) एक करोड़ रुपये के साथ अरेस्ट
HPSC कमीशन के डिप्टी सेक्रेटरी अनिल नागर (एचसीएस) एक करोड़ रुपये के साथ अरेस्ट
चंडीगढ़-डीजी विजिलेंस शत्रुजीत कपूर के आदेश पर मारी रेड। प्रदेश सरकार के चहेते अफसरों में से हैं अनिल नागर। बताया जा रहा है अटैची में थे एक करोड़। HPSC आफिस में ही मारी थी रेड।
पंचकूला स्थित एचपीएससी ऑफिस के अंदर ही मारी थी रेड। वहीं पर दबोचा।
एचपीएससी द्वारा आयोजित डेंटल सर्जन की भर्ती की लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों के अंकों में फेर-बदल करने में शामिल थे। 17 नवम्बर 2021 को एफआईआर दर्ज कराने के बाद छापेमारी की गई और एक नवीन कुमार निवासी जिला भिवानी को 20 लाख की नकद राशि देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। उसे 18 नवंबर 21 को अदालत के सामने पेश किया गया था और उसे 4 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है। एसवीबी अधिकारियों ने उसके कबूलनामे और जांच के दौरान प्राप्त अन्य सबूतों के आधार पर, अश्वनी शर्मा निवासी जिला झज्जर को गिरफ्तार किया और उसके घर की तलाशी के दौरान नकद राशि 1 करोड़ 7 लाख 97 हजार बरामद की।
जांच करने के बाद ही डिप्टी सैक्ट्री अनिल नागर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं उनके एक सहयोगी की तालाश की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks