घोटाले पे घोटाले; फिर भी बोल रहे हैं भ्रष्टाचार मुक्त सरकार - हुड्डा
घोटाले पे घोटाले; फिर भी बोल रहे हैं भ्रष्टाचार मुक्त सरकार - हुड्डा
जींद
भाजपा वाले विधानसभा चुनाव में 75-75 पार बोल रहे थे और जजपा वाले इस पर कटाक्ष करते हुए कहते थे कि 75 पार नहीं इस बार जनता यमुना पार भेजेगी। लेकिन नतीजे आते ही भाजपा-जजपा प्रदेश को बर्बाद करने के लिए यार बन बैठे हैं। उक्त शब्द पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जींद में विपक्ष आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहे।
उन्होंने कहा कि सरकार कह रही है कि हरियाणावियों को 75 प्रतिशत नौकरी प्राइवेट फैक्ट्रियों में देंगे। सरकार ने बिजली बोर्ड में 180 एसडीओ भर्ती किए। जिसमें 22 हरियाणा के भर्ती किए थे। एक बार 80 किए, केवल दो हरियाणा के भर्ती किए। हुड्डा ने कहा कि ये कैसी सरकार बन गई। जिसमें घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं और खुद ही अपनी पीठ थपथपा रहे हैं कि भ्रष्टाचार मुक्त सरकार। लेकिन जनता स्वयं भुगतभोगी होती है। क्योंकि भाजपा-जजपा सरकार में भ्रष्टाचार कम नहीं बल्कि काफी बढ़ गया है। पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जींद में बड़ी रैली करने का ऐलान कर दिया है। रैली की जल्द ही तारीख तय कर दी जाएगी। हुड्डा ने कहा कि वातावरण बदलने के लिए शीघ्र ही बांगर की धरती पर रैली की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks