स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

इन तारीखों में बनवा सकेंगे ने वोट, एसडीएम ने दिए निर्देश





 इन तारीखों में बनवा सकेंगे ने वोट, एसडीएम ने दिए निर्देश

बीएलओ तथा सुपरवाइजर अधिकारियों की बैठक में एसडीएम ने दी जानकारी

उपमंडल में नए वोट बनाने के लिए चलाया  जाएगा  अभियान: 

हांसी, 

 एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत ने मंगलवार को स्थानीय एसडी महिला महाविद्यालय के सभागार में बूथ लेवल अधिकारियों तथा सुपरवाइजर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में चुनाव कानूनगो नरेश कुमार भी मौजूद रहे।

       एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उपमंडल में नए वोट बनाने तथा मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवा भी अपने वोट बनवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 13- 14 तथा 27-28 नवंबर को सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने -अपने बूथों  पर बैठकर नए वोट बनाने तथा मतदाता सूचियों को अपडेट करने का कार्य करेंगे। उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह निर्धारित सार्वजनिक स्थलों पर बैठकर नए वोट बनाने तथा मतदाता सूचियों को अपडेट करने का कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूचियों को अपडेट करने का कार्य नियमानुसार करें। उन्होंने कहा कि लोग नए वोट बनवाने के लिए फार्म नंबर 6, मतदाता सूचियों से नाम कटवाने के लिए फॉर्म नंबर 7 तथा मतदाता सूची मे अन्य त्रुटियों को दूर करवाने के लिए फार्म नंबर 8 भरकर जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम 1 नवंबर से 30 नवंबर तक जारी रहेगा। उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि  वह सर्वप्रथम अपने मतदान केंद्र से संबंधित मतदाता सूची जांच अवश्य करे ताकि हर प्रकार की त्रुटि को दूर कर साफ-सुथरी त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाई जा सके।

       उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी मृतक मतदाताओं तथा डबल वोटों की सूची अवश्य तैयार करें व रिकॉर्ड हेतु संबंधित व्यक्ति व परिवार के सदस्य से उसका नाम मतदाता सूची से हटाने संबंधित निर्धारित फार्म नंबर 7 भी भरवाए फार्म नंबर 7 के साथ मतदाता का पहचान पत्र अवश्य साथ लगाएं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |